31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 31, 2026

मां को अंतिम विदाई देते हुए टूट गए अजित कुमार, अंतिम संस्कार का इमोशनल VIDEO देख भर आईं फैंस की आंखें

Ajith Kumar Mother Mohini Mani Laid To Rest In Chennai: अजित कुमार अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए इमोशनल हो उठे, उनकी ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। अंतिम संस्कार के दौरान उनके व्यक्त किए गए जज्बात और टूटती हुई आवाज ने हर दिल को छू लिया।

मां को अंतिम विदाई देते हुए टूट गए अजित कुमार, अंतिम संस्कार का इमोशनल VIDEO देख भर आईं फैंस की आंखें

Ajith Kumar (this photo form x:@enigma_timorous)

Ajith Kumar Mother Mohini Mani Laid To Rest In Chennai: साउथ के फेमस एक्टर अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का शनिवार को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। बता दें, वो लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही थीं और उन्होंने नींद में ही अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई।

अजित कुमार को मां के निधन की सूचना मिलते ही तुरंत चेन्नई लौट आए

अजित कुमार को मां के निधन की सूचना मिलते ही एक्टर तुरंत चेन्नई लौट आए। कठिन समय में अपने परिवार के साथ रहने के लिए उन्होंने अपने सभी प्लान्स कैंसिल कर दिए और रविवार सुबह चेन्नई के बेसेंट नगर स्थित श्मशान घाट में मोहिनी मणि का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान परिवार के करीबी सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे।

इतना ही नहीं, अंतिम संस्कार का माहौल बेहद इमोशनल था। सोशल मीडिया पर सामने आए कुछ वीडियो में अजित कुमार अपनी मां को अंतिम विदाई देते हुए दिखाई दिए। एक वीडियो में वो अंतिम यात्रा के दौरान अपनी मां की अर्थी को कंधा देते नजर आए। इस कठिन पल में एक्टर काफी इमोशनल दिखाई दिए, जिसे देखकर उनके फैंस भी इमोशनल हो गए।

सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों का भी धन्यवाद किया

अंतिम संस्कार के दौरान अजित कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले पुलिसकर्मियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने हाथ जोड़कर पुलिस अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था और परिवार की प्राइवेसी का ध्यान रखा।

बता दें, मोहिनी मणि अपने परिवार के लिए बेहद खास थीं। अजित कुमार ने अपनी सामाजिक संस्था का नाम भी अपनी मां के सम्मान में रखा था। इस संस्था के माध्यम से समाज कल्याण, स्वच्छता और जनजागरूकता से जुड़े कई कार्य किए जाते हैं। इससे साफ है कि उनकी मां का उनके जीवन और सोच पर गहरा प्रभाव था। दरअसल, मोहिनी मणि अपने पीछे 3 बेटों का परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है। तो वहीं, फिल्म इंडस्ट्री और फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें