15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस जिले में बनेगा ‘नया इंडस्ट्रियल एरिया’, चिन्हित हुई 240 एकड़ जमीन

MP News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए 240 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
mp news

एआई जनरेटेड

MP News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर तहसील के जेर गांव और निवाड़ी भाटा में एक बड़े इडंस्ट्रियल एरिया को विकसित किया जाना है। जिसके लिए करीब 240 एकड़ सरकारी जमीन भी चिन्हित की गई है। इस औद्योगिक क्षेत्र के बनने से सिर्फ निवाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे बुंदेलखंड के लिए आर्थिक आधार बनेगा।

मिलेंगे रोजगार के अवसर

नए औद्योगिक क्षेत्र को खाद्य प्रसंस्करण हब के रूप में विकसित किया जाएगा। ताकि बड़े पैमाने पर निवेश और रोजगार की व्यवस्था हो सके। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से निवाड़ी भाटा और जेगर गांव में उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन को चिन्हित किया जा रहा है। यहां पर 120 प्लॉट विकसित किए जाएंगे। जिसमें करीब 3400 करोड़ रूपये के निवेश की संभावना है।

240 एकड़ का क्षेत्रफल होगा

जिला प्रशासन के अनुसार, निवाड़ी भाटा और पृथ्वीपुर के जेर गांव में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसमें 240 एकड़ जमीन चिन्हित की गई। इसमें 120 प्लॉट शामिल हैं। इसके औद्योगिक क्षेत्र के चलते स्थानीय के रोजगार के अवसर खुलेंगे।