30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीकमगढ़, May 19, 2026

अधिकारियों का इंतजार करते-करते गर्मी में थमी सांसें, तहसील में पेड़ के नीचे बैठा था

Farmer Death Due to Heat: भीषण गर्मी में तहसील कार्यालय में पेड़ के नीचे बैठकर अधिकारियों का इंतजार कर रहा था किसान, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत।

TIKAMGARH

farmer death due to heatwave in tehsil premises

Farmer Death in Tehsil: मध्यप्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, टीकमगढ़ जिले में पारा 45 डिग्री को पार कर चुका है। भीषण गर्मी के बीच टीकमगढ़ जिले से एक किसान की दुखद खबर सामने आई है। घटना जिले के जतारा तहसील परिसर की है जहां मंगलवार को एक दर्दनाक घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर तहसील पहुंचे किसान की भीषण गर्मी के चलते अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी दोपहर करीब 2 बजे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कई दिनों से एसडीएम कोर्ट के लगा रहा था चक्कर

मृतक किसान की पहचान पलेरा विकासखंड के पाली गांव निवासी चतरा रैकवार (57) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसान चतरा रैकवार लंबे समय से किसी प्रकरण को लेकर एसडीएम कोर्ट के चक्कर लगा रहा था। मंगलवार को भी न्याय की आस लेकर चतरा रैकवार अधिकारियों से मिलने के लिए तहसील कार्यालय आया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज गर्मी के कारण किसान चतरा तहसील परिसर में ही लगे बरगद के पेड़ के नीचे बैठा हुआ था और इस इंतजार में था कि कब अधिकारी आएंगे और वो उन्हें अपनी फरियाद सुनाएगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

अचानक बिगड़ी तबीयत और मौत

दोपहर में भीषण गर्मी के बीच उसकी तबीयत बिगड़ गई और वो बैठे-बैठे जमीन पर लेट गया। किसान की हालत बिगड़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना तहसीलदार नितिन गौड़ को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आधार कार्ड से हुई पहचान

मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और दस्तावेजों के आधार पर किसान की पहचान कर पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में तहसील परिसर में आने वाले ग्रामीणों के लिए न पर्याप्त पेयजल व्यवस्था है और न ही राहत के इंतजाम। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है। बता दें कि पूरे बुंदेलखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और टीकमगढ़ जिले में मंगलवार को पारा 45 डिग्री को पार कर गया। किसान की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को लगी तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें