29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरगुजा, Apr 06, 2026

Truck-Car Accident: सरगुजा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंदा, एक महिला समेत 3 की मौत, अन्य गंभीर

Truck-Car Accident: सरगुजा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Chhattisgarh Employees News

Chhattisgarh Employees News ( Patrika File Photo )

Truck-Car Accident: छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ते सड़क हादसों के बीच सरगुजा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भयावह हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

Truck-Car Accident: जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रही थी, वहीं कार अंबिकापुर की दिशा में जा रही थी। कार में कुल चार लोग सवार थे। जैसे ही दोनों वाहन सकालो जंगल के पास आमने-सामने आए, तेज गति के कारण ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार को सीधी टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के तुरंत बाद ही कार में सवार तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं चौथा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और एक बार फिर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल खड़े हो गए हैं।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

NH-43 पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मां-बेटी गंभीर- जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नेशनल हाइवे -43 सड़क में ग्राम कछार के पास सोमवार देर रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब दो तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई… पूरी खबर पढ़े

2 महीने में 75 लोगों की मौत, इस जिले की सड़क बनी जानलेवा, राहगीर भी नहीं सुरक्षित- कोरबा जिले में सड़क दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। इसमें राहगीर मारे जा रहे हैं। सबसे अधिक दुपहिया वाहन पर सवार यात्रियों की जान जा रही है। सड़क पर पैदल चलने वाले या सड़क किनारे खड़े मुसाफिर भी सुरक्षित नहीं है। हाल के दिनों में कई ऐसी घटनाएं हुई है, जिसमें सड़क किनारे खड़े या दुपहिया वाहन में सफर के दौरान यात्रियों की जान गई है… पूरी खबर पढ़े

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें