29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुरजपुर, May 08, 2026

Theft in Surajpur: शादी समारोह में शामिल होने परिवार समेत गया था ठेकेदार, चोरों ने घर से 5 लाख नगद समेत 20 लाख के जेवर किए पार

Theft in Surajpur: सूरजपुर नगरपालिका स्थित सूने मकान में लाखों की चोरी, ठेकेदार के 3 बेटियों के आलमारी में रखे हुए थे जेवर, पड़ोसियों ने दी सूचना

Theft in Surajpur

Empty boxes of Jewellery (Photo- Patrika)

सूरजपुर। सूरजपुर के महगवां वार्ड क्रमांक-2 में एक सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने गुरुवार की रात 5 लाख रुपए नकद व 15 लाख के जेवर पार (Theft in Surajpur) कर दिए। इस दौरान पूरा परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पीडि़त जाकिर हुसैन ने मामले की शिकायत कोतवाली थाना सूरजपुर में दर्ज कराई है। उसने बताया कि आलमारी में उनकी 3 बेटियों के सोने-चांदी के जेवर रखे हुए थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

नगर के वार्ड क्रमांक 2 महगवां निवासी जाकिर हुसैन ठेकेदारी एवं पेटी कॉन्ट्रेक्टर (Theft in Surajpur) का काम करता है। वह मंगलवार को परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गया था। घर में कोई नहीं था और मकान में ताला बंद था। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनके घर के कुछ दस्तावेज बाहर फेंके हुए पड़े हैं।

सूचना मिलने पर जब वह घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे सहित कुल पांच ताले टूटे (Theft in Surajpur) मिले। वहीं घर के अंदर रखी 3 आलमारियों के लॉक भी टूटे पाए गए। पीडि़त परिवार के अनुसार अज्ञात चोर घर में रखे उनकी तीनों बेटियों के करीब 15 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा लगभग 5 लाख रुपये नकद चोरी कर ले गए।

घटना से परिवार को बड़ा आर्थिक नुकसान (Theft in Surajpur) के साथ मानसिक आघात भी पहुंचा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ संदिग्ध गतिविधियों और पुराने अपराधियों की जानकारी भी खंगाल रही है।

Theft in Surajpur: नजर नहीं आ रही है प्रभावी पेट्रोलिंग

शहर के बीचों-बीच हुई इस बड़ी चोरी की घटना (Theft in Surajpur) ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद रात में पुलिस पेट्रोलिंग प्रभावी नजर नहीं आ रही है। नागरिकों ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है ताकि चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें