14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder case: पहले नाबालिग चचेरे भाई की कर दी हत्या, फिर गुमराह करने परिजन के साथ ढूंढने भी निकला, ऐसे पकड़ा गया

Murder case: चाचा को भी मारना चाहता था आरोपी, जमीन विवाद में चचेरे भाई को जंगल ले जाकर टांगी से मार डाला

2 min read
Google source verification
Murder case

Murder accused arrested (Photo- Patrika)

सूरजपुर। प्रेमनगर पुलिस ने ग्राम महोरा में एक 14 वर्षीय किशोर के अंधे कत्ल (Murder case) की गुत्थी सुलझा ली है। मामले में पुलिस ने चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन विवाद को लेकर योजनाबद्ध तरीके से किशोर को जंगल में ले जाकर टांगी से वार कर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद सभी को गुमराह करने के लिए अगले दिन परिजन के साथ उसे ढूंढने भी निकला था। वह मृतक के पिता की भी जान लेना चाहता था।

11 फरवरी की शाम 5 बजे ग्राम महोरा निवासी मंगलूराम पंडो के बड़े बेटे 14 वर्षीय लालसाय के मोबाइल से उसके साले मंगल साय के पास अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि लालसाय की हत्या (Murder case) हो गई है। उसने बताया कि उसका शव गहुआ भादा जंगल में पड़ा है।

तब पिता मंगलूराम पंडो अन्य लोगों के साथ मौके पर जाकर लालसाय को खोजने लगा, लेकिन पता नहीं चला और अंधेरा होने से सभी वापस घर आ गए। दूसरे दिन फिर परिजन गांव के अन्य लोगों के साथ मिलकर गहुआ भादा जंगल में खोजबीन किए तो मंगलसाय का शव (Murder case) पगडण्डी रास्ता किनारे पड़ा मिला।

उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी और गले में चोट के गंभीर निशान थे। इस मामले में प्रार्थी मंगलू राम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका जमीन बंटवारा को लेकर बड़े भाई महाबली पंडो से विवाद चल रहा है।

शक के आधार पर पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस ने संदेह के आधार पर महाबली पंडो के बेटे देवसाय पंडो उर्फ देवान उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने मंगलसाय की हत्या (Murder case) करने का जुर्म कबूल लिया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मृतक का की-पैड मोबाइल, टूटा हुआ सिम, मोबाइल की बैट्री व घटना में प्रयुक्त टांगी जब्त कर लिया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रेमनगर विराट विशी, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, विनय किस्पोट्टा, आरक्षक सत्यम सिंह, दीपक यादव, हरीश दास, नागेन्द्र राजवाड़े, गोरेश्वर सिंह, राजू र्उके व महिला आरक्षक सिंधू कुजूर सक्रिय रहे।

Murder case: योजना बनाकर पहले झाला में बुलाया

पूछताछ में आरोपी देवसाय ने बताया कि जमीन बंटवारा को लेकर हुए विवाद के बाद से ही वह चाचा मंगलू व उसके बेटे लालसाय की जान लेने (Murder case) की फिराक में था। इसी बीच वह 11 फरवरी को अपने निर्माणाधीन मकान के पास झाला में था, तभी चचेरा भाई लालसाय अपने घर के पीछे बाड़ी में निकला तो उसे अपने पास बुलाया।

यहां दोनों के बीच जमीन बंटवारा को लेकर विवाद हुआ और वह लालसाय से बात करते हुए अपने 3 वर्ष के बच्चे को लेकर नदी में नहलाने ले गया, इस दौरान उसने साथ में टांगी भी रखा था।

दो बार टांगी से किया प्रहार

बच्चे को नहलाने के बाद लालसाय से विवाद बढऩे पर वह उसे पुल भादा जंगल में ले जाकर टांगी से गले में प्रहार कर दिया। इससे लालसाय गिर गया और उसका मोबाइल भी गिर गया। कुछ देर बाद लालसाय वहां से उठकर भागा और गहुआ भादा के पास आकर गिर गया, यहां आरोपी ने टांगी से पुन: गले में प्रहार कर उसे मौत (Murder case) के घाट उतार दिया।

फिर यहीं से लालसाय के मोबाइल से उसके मामा मंगलसाय को फोन किया। इसके बाद मोबाइल व सिम को झाडिय़ों में फेंक दिया। घटना के पश्चात् एवं दूसरे दिन भी वह गुमराह करने के लिए सभी के साथ मृतक को खोजने भी गया था।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग