सूरजपुर। कायाकल्प-स्वच्छ अस्पताल योजना 2024-25 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें सूरजपुर जिला अस्पताल ने पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान (Surajpur hospital) प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। राज्य भर के सभी जिला अस्पतालों के बीच हुए इस मूल्यांकन में सूरजपुर जिला अस्पताल ने 94.9 प्रतिशत अंक अर्जित कर शीर्ष स्थान हासिल किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत सूरजपुर जिला अस्पताल को प्रदेश के सबसे स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले जिला अस्पताल के रूप में सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस क्रम में बलौदा बाजार जिला अस्पताल 94 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रहा।