29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुकमा, May 17, 2026

Banganapalli Mango: सुकमा बस स्टैंड पर लगेगा ‘आम मेला’, 18 मई से मिलेगा प्रीमियम बैंगनपल्ली आमों का स्वाद

Banganapalli Mango: सुकमा में 18 मई से आम मेले का आयोजन होगा, जहां बस स्टैंड पर प्रीमियम बैंगनपल्ली आमों की बिक्री की जाएगी।

Banganapalli Mango

प्रीमियम बैंगनपल्ली आमों का स्वाद (photo source- Patrika)

Banganapalli Mango: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आम प्रेमियों के लिए इस गर्मी खास सौगात लेकर जिला प्रशासन सामने आया है। 18 मई से सुकमा बस स्टैंड पर ‘आम मेला’ आयोजित किया जा रहा है, जहां लोगों को प्रीमियम बैंगनपल्ली आमों का स्वाद चखने और खरीदने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि मेले में उपलब्ध होने वाले आम सीधे स्थानीय बागानों से लाए जाएंगे, जिससे उपभोक्ताओं को ताजे, रसीले और खुशबूदार आम मिलेंगे।

Banganapalli Mango: 24 किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद

जिला प्रशासन (District Administration) की यह पहल केवल आम बिक्री तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका बड़ा उद्देश्य स्थानीय किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है। प्रशासन ने पहले किसानों को बैंगनपल्ली आम के पौधे उपलब्ध कराए थे। अब उन्हीं पौधों से तैयार फलों को ब्रांडिंग के साथ बाजार में उतारा जा रहा है, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का बेहतर मूल्य मिल सके और वे बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकें।

इस आम मेले से जिले के 24 किसानों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। किसान अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकेंगे, जिससे बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और उन्हें बेहतर मुनाफा मिलेगा। प्रशासन का मानना है कि इससे किसानों में आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत होगी और वे आधुनिक कृषि व बागवानी की ओर अधिक प्रेरित होंगे।

Banganapalli Mango: जिला प्रशासन ने आम जनता से की अपील

मेले में उपलब्ध बैंगनपल्ली आम अपनी विशेष मिठास, सुगंध और प्रीमियम गुणवत्ता के लिए देशभर में मशहूर हैं। गर्मी के मौसम में यह किस्म आम प्रेमियों की पहली पसंद मानी जाती है। सुकमा के लोगों के लिए यह मौका स्थानीय स्तर पर ही बेहतरीन गुणवत्ता के आम खरीदने का अवसर होगा।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आम मेले में पहुंचें, स्थानीय किसानों का समर्थन करें और इस पहल को सफल बनाएं। अधिकारियों का कहना है कि यह आयोजन न केवल किसानों की आय बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि सुकमा में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था (Rural economy) को मजबूत करने की दिशा में भी अहम कदम साबित होगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें