29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रेटर नोएडा, May 22, 2026

दहेज के खिलाफ दो बहनों की चीख: ‘क्या देश की बेटियां ऐसे ही मरती रहेंगी? हमारी जान बचाइए’

Dowry Harassment: ग्रेटर नोएडा के दादरी में दो सगी बहनों ने वीडियो जारी कर ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dowry Harassment

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों बहनें हाथ जोड़कर रोती हुई नजर आ रही हैं।

Greater Noida Crime: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो सगी बहनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी जान की भीख मांगी है। रोते हुए बहनों ने समाज और सरकार से तीखे सवाल पूछे हैं कि क्या देश की बेटियां ऐसे ही प्रताड़ित होकर मरती रहेंगी? वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

तीन साल पहले हुई थी दो भाइयों से शादी

जानकारी के अनुसार, बागपत की रहने वाली इन दो सगी बहनों की शादी करीब तीन साल पहले दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले दो सगे भाइयों से हुई थी। दोनों बहनों का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग उन्हें कम दहेज लाने के लिए ताने देने लगे। धीरे-धीरे यह प्रताड़ना इतनी बढ़ गई कि दोनों का जीना मुश्किल हो गया।

'हमें कभी भी मार सकते हैं, हमारे मरने का इंतजार न करें'

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों बहनें हाथ जोड़कर रोती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लोभी हैं और उन पर लगातार मानसिक व शारीरिक जुल्म ढा रहे हैं। बहनों ने आरोप लगाया कि एक बार तो इनमें से एक बहन को जान से मारने की कोशिश भी की गई थी, लेकिन दूसरी बहन ने किसी तरह उसकी जान बचाई। अपनी बेबसी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने घर में लगे सीसीटीवी का सेटअप बॉक्स भी हटा दिया है ताकि उनके जुल्म का कोई सबूत न बचे।

मुख्यमंत्री योगी और पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार

पीड़ित बहनों ने समाज, अपनी बिरादरी, मीडिया, पुलिस कमिश्नर और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, प्रशासन और समाज हमारे पास आकर हमारी तकलीफ को समझे। क्या सब लोग हमारे मरने का इंतजार कर रहे हैं?

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

वीडियो के सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद दादरी पुलिस तुरंत एक्शन में आई। दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दोनों पतियों और उनके परिवार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें