30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, May 30, 2026

दिल्ली में बड़ा हादसा, महरौली में पांच मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

Building Collapse In Delhi: दिल्ली के महरौली इलाके में पांच मंजिला इमारत ढह गई। हादसे के बाद राहत-बचाव अभियान जारी है। अब तक चार लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद हैं।

Building Collapse In Mehrauli

महरौली में पांच मंजिला इमारत गिरी(फोटो-ANI)

Building Collapse In Mehrauli: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। कई इलाकों में तेज बारिश हुई, धूल भरी आंधी चली और इसी बीच राजधानी के महरौली इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई। महरौली के सैदुलाजब इलाके में एक पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेज आवाज के साथ बिल्डिंग नीचे आ गिरी। आसपास मौजूद लोग पहले तो कुछ समझ ही नहीं पाए। धूल का बड़ा गुबार उठ गया और लोग मदद के लिए इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को इस घटना की सूचना दी।

कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका


सूचना मिलते ही राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। पुलिस, दमकल कर्मी और बचावकर्मी लगातार मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इमारत के अंदर कई लोग मौजूद थे और कुछ लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। अब तक कम से कम चार लोगों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। बचावकर्मी बेहद सावधानी के साथ काम कर रहे हैं क्योंकि मलबा काफी ज्यादा फैला हुआ है और किसी भी तरह की जल्दबाजी खतरा बढ़ा सकती है।

हादसे की असली वजह अब तक पता नहीं


हादसे की खबर फैलते ही इलाके में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में कोई रुकावट न आए। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि इमारत गिरने की असली वजह क्या थी। हालांकि शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि तेज बारिश और आंधी के कारण कमजोर हो चुकी बिल्डिंग अचानक ढह गई।

तेज धमाके जैसी आवाज हुई


दिल्ली में घटना के तुरंत बाद आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। लोगों के चेहरों पर घबराहट साफ दिखाई दे रही थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अचानक एक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत नीचे आ गई और चारों तरफ धूल का बड़ा गुबार फैल गया। कई लोगों को पहले समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बचाव दल आने के बाद बचाव टीमों ने तुरंत मलबा हटाने का काम शुरू किया। राहत कार्य के दौरान मशीनों के साथ-साथ हाथों से भी मलबा हटाया जा रहा है ताकि अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें