30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली, Mar 01, 2026

‘मोदी जी आप विश्व गुरु नहीं, गुरु घंटाल…’, AAP नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री पर किया सीधा प्रहार

Sanjay Singh: दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी नेताओं को राहत मिलने के बाद जंतर-मंतर पर आयोजित जनसभा में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला।

AAP leader Sanjay Singh directly attacked the Prime Minister narendra modi

Sanjay Singh: दिल्ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेताओं को राहत मिलने के बाद रविवार को पार्टी की तरफ से जंतर-मंतर पर जनसभा आयोजित किया गया। इस दौरान सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी खुद को विश्व गुरु कहते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि वे “गुरु घंटाल” हैं। संजय सिंह ने दावा किया कि अदालत के फैसले ने यह साफ कर दिया है कि अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार नेता थे, हैं और रहेंगे, और किसी में उन्हें बदनाम करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल के खिलाफ झूठा मामला राजनीतिक साजिश के तहत बनाया गया, जिसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का हाथ है।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा, जिसका वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। अपने संबोधन में संजय सिंह ने सबूत मिटाने के भाजपा के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि जब सरकार भाजपा की है, ईडी भाजपा के अधीन है और दिल्ली पुलिस भी भाजपा के नियंत्रण में है, तो ऐसे में सबूतों से छेड़छाड़ अरविंद केजरीवाल कैसे कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पहले नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेता ट्रक भर-भरकर सबूत होने का दावा कर रहे थे, लेकिन जब अदालत ने केजरीवाल को बरी कर दिया तो अब सबूत मिटाने की बात कही जा रही है। संजय सिंह ने इसे भाजपा की हताशा करार देते हुए कहा कि यह हालात बिल्कुल “खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे” जैसे हैं और सच सामने आने के बाद भाजपा के पास कहने को कुछ नहीं बचा है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें