16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: पत्नी ने प्रेमी के साथ रची खौफनाक साजिश, पति की हत्या कर नहर में फेंकी लाश

नई मंडी घड़साना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एक विधि से संघर्षरत किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।

2 min read
Google source verification
Play video

मृतक भजन लाल: पत्रिका नेटवर्क

श्रीगंगानगर। नई मंडी घड़साना क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। एक विधि से संघर्षरत किशोर को भी निरुद्ध किया गया है। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को मोटरसाइकिल सहित नहर में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में साजिश बेनकाब हो गई।

जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि गत 16 जनवरी को नई मंडी घड़साना थाने में कृष्णलाल निवासी चक 04 जेडडब्ल्यूएम ने रिपोर्ट दी कि उसका 35 वर्षीय पुत्र भजनलाल घड़साना जाने का कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की गई।

नहर में शव मिलने से खुला मामला

2 फरवरी को फलोदी के नोखा थाना क्षेत्र में नहर में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर शिनाख्त करवाई गई। मृतक की पहचान भजनलाल के रूप में हुई। इसके बाद अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ अपहरण व हत्या का मामला दर्ज कर जीरो नंबर एफआईआर नई मंडी घड़साना थाने को भेजी गई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू की गई। जांच उप निरीक्षक रामेश्वरलाल को सौंपी गई।

तकनीकी साक्ष्यों से जुड़ी कड़ियां

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सेक्टर रायसिंहनगर के पर्यवेक्षण और वृत्ताधिकारी अनूपगढ़ के निर्देशन में थानाधिकारी देवीलाल सहारण के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक की मोटरसाइकिल 465 हैड के पास नहर से बरामद की। जांच के दौरान संदेह मृतक की पत्नी इन्द्रा देवी पर गया। पूछताछ में सामने आया कि इन्द्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभूदयाल (31) निवासी चक 04 जेडडब्ल्यूएम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

प्रेम संबंध बना हत्या का कारण

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भजनलाल की हत्या कर शव को मोटरसाइकिल सहित 465 हैड के पास इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया, ताकि मामला दुर्घटना या गुमशुदगी प्रतीत हो। पुलिस ने आरोपी इन्द्रा देवी और प्रभूदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में सहयोग करने वाले एक विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध किया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।