7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीगंगानगर-बांद्रा ट्रेन तीन घंटे देरी से रवाना

श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा गुरुवार रात्रि निर्धारित समय रात 11 बजे के स्थान पर ट्रेन करीब तीन घंटे की देरी से रात्रि 2 बजे रवाना हुई। सर्द मौसम में स्टेशन परिसर में समय बिताने को मजबूर यात्रियों में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कतें हुईं। श्रीगंगानगर से सीकर जा रही यात्री सुमन ने […]

less than 1 minute read
Google source verification

श्रीगंगानगर. श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस रेल सेवा गुरुवार रात्रि निर्धारित समय रात 11 बजे के स्थान पर ट्रेन करीब तीन घंटे की देरी से रात्रि 2 बजे रवाना हुई। सर्द मौसम में स्टेशन परिसर में समय बिताने को मजबूर यात्रियों में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को अधिक दिक्कतें हुईं। श्रीगंगानगर से सीकर जा रही यात्री सुमन ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11 बजे सीकर कॉलेज में परीक्षा थी। ट्रेन की देरी के कारण वह मुश्किल से समय पर पहुंच पाई। कुछ यात्रियों ने बताया कि सीट बुकिंग होने के कारण मौके पर टिकट निरस्त नहीं करा सके, जिससे मजबूरी में ठंड में इंतजार करना पड़ा।

तकनीकी कार्य बना कारण

स्टेशन अधीक्षक नगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मारवाड़-आबूरोड रेलखंड पर तकनीकी कार्य चल रहा है। इसी कारण एक दिन के लिए ट्रेन को करीब तीन घंटे देरी से रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस गाड़ी निर्धारित समय रात 11 बजे ही रवाना हुई ।

26 दिन बाद पुन: प्रारंभ हुई सेवा

26 दिनों के अंतराल के बाद श्रीगंगानगर-अंबाला रेल सेवा के पुनः संचालन से यात्रियों को राहत मिली है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन संख्या 14525-14526 शुक्रवार से नियमित रूप से शुरू कर दी गई। यह ट्रेन शुक्रवार दोपहर 1.30 बजे श्रीगंगानगर से अंबाला के लिए रवाना हुई। अंबाला से यह ट्रेन सुबह 11.05 बजे श्रीगंगानगर पहुंचती है। लंबे समय से बंद इस सेवा के शुरू होने से नौकरीपेशा यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय की जानकारी लेने की अपील की है। विदित है कि धूरी के पास रेल कार्य के चलते यह सेवा अस्थायी रूप से बंद थी।