30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री गंगानगर, Apr 08, 2026

खरीद सीजन एक महीना कम, चिंता ज्यादा: बदले शेड्यूल में शुरू होगी गेहूं खरीद

श्रीगंगानगर.इस बार गेहूं खरीद सीजन किसानों और प्रशासन दोनों के लिए नई चुनौती लेकर आया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अवधि में एक माह की कटौती करते हुए इसे 16 मार्च से 31 मई 2026 तक सीमित कर दिया है, जबकि पहले यह अवधि 30 […]

श्रीगंगानगर.इस बार गेहूं खरीद सीजन किसानों और प्रशासन दोनों के लिए नई चुनौती लेकर आया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद की अवधि में एक माह की कटौती करते हुए इसे 16 मार्च से 31 मई 2026 तक सीमित कर दिया है, जबकि पहले यह अवधि 30 जून तक निर्धारित थी। वहीं, किसानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है, जिससे सीमित समय में उपज बेचने का दबाव बढ़ गया है।

48 हजार बैल्स बारदाने की जरूरत, 20 हजार की आपूर्ति

श्रीगंगानगर मंडल में अब तक 27,320 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है, जिनमें श्रीगंगानगर के 13,849 और हनुमानगढ़ के 13,471 किसान शामिल हैं। खरीद व्यवस्था के तहत श्रीगंगानगर जिले में 58 केंद्रों पर 4.90 लाख मीट्रिक टन तथा हनुमानगढ़ में 83 केंद्रों पर 7.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया है। प्रशासनिक संशोधन के बीच सबसे बड़ी समस्या बारदाने की कमी के रूप में सामने आ रही है। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ मंडल में इस बार 12.16 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके लिए करीब 48 हजार बैल्स बारदाने की जरूरत है। इसके मुकाबले अब तक केवल 20 हजार बैल्स ही उपलब्ध हो पाए हैं, जबकि शेष की आपूर्ति प्रक्रिया में है। ऐसे में समय पर पर्याप्त बारदाना नहीं मिलने से खरीद व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

गेहूं खरीद व्यवस्था प्रशासन के लिए परीक्षा

अधिकारियों के अनुसार मंडियों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार को मंडल स्तरीय मीटिंग हुई और इसमें मंडल प्रबंधक ने एफसीआई के सभी मैनेजर को एमएसपी पर गेहूं खररीद के लिए माकूल व्यवस्था करने की हिदायत दी गई। हालांकि कम समय,बड़ा लक्ष्य और सीमित संसाधनों के बीच इस बार की गेहूं खरीद व्यवस्था प्रशासन के लिए परीक्षा साबित हो सकती है।

किसान से कितनी होगी गेहूं खरीद

किसान से गेहूं की खरीद उसकी गिरदावरी में दर्ज बोए गए क्षेत्र के आधार पर तय होगी। संबंधित पटवारी सर्कल की औसत उपज से गुणा कर अधिकतम मात्रा निर्धारित की जाएगी। संशोधन के बाद अब तकनीकी त्रुटियां दूर कर वास्तविक उत्पादन के अनुसार सीमा तय की जा रही है। जबकि किसान इसका विरोध कर रहे हैं।

आंकड़ों में खरीद व्यवस्था

  • मंडल में 27,320 किसान पंजीकृत
  • कुल लक्ष्य: 12.16 लाख मीट्रिक टन
  • कुल केंद्र: 141
  • बारदाना जरूरत: 48 हजार बैल्स
  • उपलब्ध: 20 हजार बैल्सश्रीगंगानगर में गेहूं खरीद का लक्ष्य : 4.90 लाख टन
  • हनुमानगढ़ में गेहूं खरीद का लक्ष्य: 7.25 लाख टन

वर्जन

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले में एमएसपी पर गेहूं खरीद को लेकर माकूल व्यवस्था की जा रही है। मीटिंग कर सभी मंडियों के मैनेजर को निर्देशित किया गया है। 20 हजार बैल्स बारदाना उपलब्ध हो चुका है और 7 हजार बैल्स शीघ्र पहुंच जाएंगा और शेष की आपूर्ति प्रक्रिया उच्च स्तर पर चल रही है।

-रजनीश कुमार, मंडल प्रबंधक, एफसीआई, श्रीगंगानगर।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें