
चूरू. रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 50 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणी के 124 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इनमें चूरू, रतनगढ़, सादुलपुर, सिधमुख, राजलदेसर होकर जानें वाली ट्रेनें शामिल हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 22471/22472 लालगढ-दिल्ली सराय रेलसेवा में लालगढ से 1 से 28 फरवरी तक तथा दिल्ली से 3 फरवरी से 2 मार्च तक 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
इसी तरह 04705/04706 श्रीगंगानगर-जयपुर स्पेशल रेलसेवा में 1 से 28 फरवरी तक 4 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। वहीं, 04715/04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा में बीकानेर से 7 से 28 फरवरी, जबकि साईनगर शिर्डी से 8 फरवरी से 1 मार्च तक 1 थर्ड एसी व 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। 04717/04718 हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा में हिसार से 7 से 28 फरवरी तक एवं तिरूपति से 9 फरवरी से 2 मार्च तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
चूरू- सादुलपुर रेलखंड पर सब-वे कार्य, आंशिक रद्द रहेंगी ट्रेनें
रेलवे की ओर से चूरू- सादुलपुर रेलखंड के हडयाल स्टेशन पर सब-वे निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार 14897 बीकानेर-हिसार रेलसेवा 27 जनवरी से 8 फरवरी तक बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। यह आगे नहीं जाएगी। इसी तरह 14898 हिसार-बीकानेर रेलसेवा 28 जनवरी से 9 फरवरी तक हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी।
वहीं, 54604 लुधियाना-चूरू रेलसेवा 27 जनवरी से 8 फरवरी तक लुधियाना-हिसार के बीच ही संचालित होगी। 54605 चूरू-लुधियाना रेलसेवा 28 जनवरी से 9 फरवरी तक चूरू के स्थान पर हिसार से प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार 14891 जोधपुर-हिसार रेलसेवा 27 जनवरी से 8 फरवरी तक जोधपुर-चूरू के बीच चलेगी, जबकि 14892 हिसार-जोधपुर रेलसेवा 28 जनवरी से 9 फरवरी तक हिसार के स्थान पर चूरू से प्रस्थान करेगी।
वहीं, रेवाडी-बीकानेर रेलसेवा 28 जनवरी से 9 फरवरी तक रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक ही संचालित होगी। इसी प्रकार 54790 बीकानेर-रेवाडी रेलसेवा 28 जनवरी से 9 फरवरी तक बीकानेर के स्थान पर सादुलपुर से प्रस्थान करेगी। 54604/54605 लुधियाना-चूरू रेलसेवा 1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेंगी यह ट्रेनें
सब-वे निर्माण कार्य के चलते 20404 लालगढ-सुबेदारगंज (प्रयागराज) रेलसेवा 29 से 31 जनवरी, 2, 5 व 7 फरवरी को लालगढ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग चूरू, फतेहपुर शेखावाटी, सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव करेगी। इसी तरह 20497 रामेश्वरम्-फिरोजपुर रेलसेवा 27 जनवरी व 3 फरवरी को रामेश्वरम् से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सीकर, लोहारू, सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा झुंझुनूं व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
वहीं 19813 कोटा-सिरसा रेलसेवा 29 से 31 जनवरी, 2 व 5 फरवरी को को कोटा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग सीकर, लोहारू, सादुलपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नवलगढ, डूंडलोद मुकन्दगढ, झुंझुनूं, चिडावा, सुरजगढ व लोहारू स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
Published on:
28 Jan 2026 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
