
सांकेतिक तस्वीर, मेटा एआइ
Chittorgarh road accidents: चित्तौड़गढ़ जिले में सड़क हादसे और इनमें मौत जैसी जानकारी एक्सिडेंट रिपोर्टिंग अकॉर्डिंग डे(IRAD) पर संधारित होती है। जिले में 2025 की सड़क दुर्घटनाओं का अध्ययन करें तो शाम 6 से रात 9 बजे के बीच 121 हादसे हुए। इनमें 82 लोगों की जान चली गई। इसी समयावधि में पांच साल का रिकॉर्ड खंगालें तो 645 सड़क हादसे हुए, जिनमें 371 लोगों की मृत्यु हुई है। जबकि 2021 से 2025 के बीच 2604 सडक़ दुर्घटनाओं में 1557 लोगों की मृत्यु हुई है।
आइआरएडी के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो सड़क पर सफर का सबसे सुरक्षित समय रात 3 से सुबह 6 बजे के बीच रहा। इस समयावधि के दौरान पांच वर्षों में 91 दुर्घटनाओं में 13 लोगों की जीवनलीला समाप्त हो गई। आइआरएडी ने 24 घंटों को तीन-तीन घंटों के कालखंड में विभाजित कर हर साल के आठ खंड में हादसे दर्ज किए हैं।
| वर्ष | हादसे | मौत |
|---|---|---|
| 2021 | 477 | 275 |
| 2022 | 563 | 370 |
| 2023 | 532 | 316 |
| 2024 | 520 | 286 |
| 2025 | 512 | 310 |
आश्चर्य की बात यह कि इन पांच वर्षों में सड़क हादसे रोकने के लिए ना केवल शासन-प्रशासन और पुलिस बल्कि संस्थाओं के सहयोग से कई जागरूकता आयोजन हुए। इसके बाद भी हादसों में वृद्धि बड़ी लापरवाही का उदाहरण है, जिसमें सड़कों के मैकेनिज्म में गड़बड़ी शामिल है।
| कालखंड | हादसे | मौत |
|---|---|---|
| शाम 6 से 9 बजे | 645 | 371 |
| दोपहर 3 से शाम 6 बजे | 477 | 275 |
| सुबह 9 से दोपहर 12 बजे | 400 | 198 |
| दोपहर 12 से 3 बजे | 385 | 216 |
| रात 9 से 12 बजे | 301 | 226 |
Published on:
08 Feb 2026 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allचित्तौड़गढ़
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
