9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मॉल बना युद्ध का मैदान: गर्लफ्रेंड के हाथ में हाथ डालकर जा रहा था पति! हाथ पर काटा…सिर पकड़कर पत्नी ने सरेआम पीटा

Latest Viral Video: गर्लफ्रेंड के हाथ में हाथ डालकर पति मॉल में घूम रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। जिसके बाद माहौल गरमा गया। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
Google source verification
husband going to mall with his girlfriend when wife saw she beat her up badly sonbhadra
Play video

प्रेमिका के साथ मॉल में जा रहा था पति, पत्नी ने देखा तो पीटा। फोटो सोर्स- Video Grab

Latest Viral Video: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल उस वक्त रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब 2 महिलाओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

UP News in Hindi: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मॉल में शॉपिंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पत्नी को सामने देख माहौल तनावपूर्ण हो गया और बात कहासुनी से बढ़ते हुए हाथापाई तक पहुंच गई। जिसके बाद मॉल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, वहीं किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

Sonbhadra News: दो महिलाओं की लड़ाई का वीडियो वायरल

हंगामे के बीच युवक मौके से फरार हो गया, जबकि दोनों महिलाओं के बीच काफी देर तक हाथापाई चलती रही। घटना के दौरान शॉपिंग मॉल में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। यह मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के सिविल लाइन रोड स्थित सिटीकार्ट शॉपिंग मॉल का बताया जा रहा है, जहां की यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

UP News in Hindi: मामला हाथापाई तक पहुंचा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला कर रही हैं. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग कर रहा था, इसी दौरान उसकी पत्नी की अचानक एंट्री हो गई। बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

Trending Viral video in Hindi: हाथ पर दांतों से काटा

वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि एक महिला के हाथ पर चोट के निशान मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान दूसरी महिला ने उसके हाथ पर दांत से काट लिया। हालांकि, वायरल वीडियो में दिखाई दे रही किसी भी बात की पुष्टि राजस्थान पत्रिका न्यूज की टीम नहीं करती है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।