2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवान, May 01, 2026

सीवान में आर्केस्ट्रा अड्डों पर बड़ी कार्रवाई, 21 नाबालिग बरामद; रैकेट में एजेंट-दलालों की संलिप्तता का खुलासा

सीवान के पचरुखी में पुलिस ने आर्केस्ट्रा अड्डों पर छापेमारी कर 21 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। मामले में एजेंट-दलालों की भूमिका सामने आई है और कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

Prostitution Case

देह व्यापार का चौंकाने वाला खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)

बिहार के सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आर्केस्ट्रा अड्डों पर एक साथ छापेमारी की और 21 नाबालिग लड़कियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। इस दौरान कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

21 नाबालिग बरामद

महिला थाना प्रभारी सोनी कुमारी ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सुबह-सुबह हुई पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और आर्केस्ट्रा संचालकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस के अनुसार छापेमारी के दौरान कुल 21 नाबालिग लड़कियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया गया है।

एजेंट-दलालों की भूमिका उजागर

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लड़कियों से अवैध रूप से जबरन शोषण कराया जा रहा था। जांच में यह भी पता चला है कि इस पूरे नेटवर्क में आर्केस्ट्रा संचालकों के अलावा एजेंट और दलाल भी शामिल हैं, जो नाबालिग लड़कियों को फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर या जबरन इन अड्डों तक लाते थे।

पुलिस अब इस गिरोह की जड़ तक पहुंचने के लिए गहन जांच कर रही है। साथ ही छापेमारी में बरामद लड़कियों को उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है, ताकि उन्हें सुरक्षित रूप से घर भेजा जा सके।

सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

सीवान एसएसपी ने इस मामले को लेकर स्पष्ट कहा है कि इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई मानव तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें