
टक्कर के बाद कार में लगी आग। फोटो- पत्रिका
सिरोही। शहर के अनादरा चौराहा से थोड़ा आगे एक निजी स्कूल के पास बेकाबू ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई। ट्रेलर ने कार को टक्कर मारने के बाद विद्युत के दो पोल भी तोड़ दिए। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कार में सवार दो स्कूली विद्यार्थी फाटक खोलकर बाहर कूद गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
कोतवाली थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि चावल से भरा ट्रेलर सिरोही से अनादरा की तरफ जा रहा था, जबकि 12वीं के दो विद्यार्थी कार से स्कूल में विदाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। अनादरा चौराहे के आगे ट्रेलर ने पीछे से कार को टक्कर मार दी और उसे दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इसी दौरान कार में बैठे दोनों विद्यार्थी तुरंत बाहर निकल गए। उनके बाहर निकलते ही कार आग का गोला बन गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि ट्रेलर की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने पहले कार को टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे खड़े दो बिजली के खंभों को भी तोड़ दिया। इससे 11 केवी के तार टूटकर सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। आग से कार जलकर राख हो गई और टक्कर से ट्रेलर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
यह वीडियो भी देखें
कांडला हाईवे पर स्थित एक निजी स्कूल के पास हुए इस हादसे में विद्युत निगम को करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हादसे के दौरान ट्रेलर की तेज रफ्तार से 33 केवी के दो पोल व तार टूट गए। पोल टूटने से हाई वोल्टेज तार सड़क पर बिखर गए। हालांकि, समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उधर, सूचना मिलते ही विद्युत निगम के एक्सईएन महेन्द्र मीणा व एईएन हेमंत प्रजापत मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
Published on:
07 Feb 2026 02:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
