
दो ट्रेलरों में लगी भीषण आग। फोटो: पत्रिका
सिरोही। राजस्थान के सिरोही जिले में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जबरदस्त भिड़ंत के बाद दो ट्रेलरों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रेलर का ड्राइवर जिंदा जल गया। वहीं, दूसरा ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घायल ड्राइवर को गंभीर हालत में सिरोही रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसा जिले के स्वरूपगंज क्षेत्र में उदयपुर-पालनपुर फोरलेन सड़क मार्ग पर देर रात हुआ। पिंडवाड़ा की ओर से आ रहा एक ट्रेलर डिवाइडर पार कर गलत साइड में पहुंच गया और आबूरोड की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रेलर से जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई।
कुछ ही पलों में आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि वाहन चालक भी कैबिन से बाहर नहीं निकल पाए। मौके पर मौजूद लोगों ने एक चाल को काफी मशक्कत के बाद केबिन से बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक बाबूलाल पुत्र बरदूजी बैरवा निवासी शाहपुरा भीलवाड़ा को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से गंभीर हालत में उसे सिरोही रेफर कर दिया। घायल चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
वहीं, दूसरे ट्रेलर के केबिन में फंसा चालक हादसे में जिंदा जल गया। दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद जिंदा जले ड्राइवर के शव को बाहर निकाला। शव को स्वरूपगंज के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने ट्रेलर मालिक को सूचना भिजवा दी है।
Published on:
13 Mar 2026 11:33 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
