
अस्पताल में भर्ती युवक (फोटो: पत्रिका)
Suicide Attempt In Love Affair: वेलेंटाइन-डे से ठीक पहले आबूरोड शहर के गांधीनगर इलाके में एक युवक ने युवती के घर के बाहर आत्मदाह का प्रयास कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए पालनपुर रैफर किया गया है।
घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गांधीनगर निवासी रवि राणा नामक युवक एक युवती के घर के बाहर पहुंचा। वहां उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे पालनपुर रैफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
थानाधिकारी हरचंदराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। युवती और उसके परिवार से भी पूछताछ की जाएगी।
Updated on:
13 Feb 2026 08:28 am
Published on:
13 Feb 2026 08:14 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
