4 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News : वरिष्ठ बीजेपी नेता गिरे, विधायक की मौजूदगी में हुआ हादसा, मची अफरातफरी

Sundarlal Shah- सुंदरलाल शाह जब समारोह को संबोधित कर रहे थे तभी मंच भरभराकर टूट गया और वे गिर गए

less than 1 minute read
Google source verification
sundar

सिंगरौली बीजेपी जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह

Sundarlal Shah - मध्यप्रदेश के सिंगरौली में वरिष्ठ बीजेपी नेता गिर पड़े। होली मिलन समारोह में मंच टूटने से गिरने से उन्हें हल्की चोटें आईं। सिंगरौली के बीजेपी जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के साथ यह हादसा हुआ। उस वक्त विधायक भी मंच पर मौजूद थे। जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह जब समारोह को संबोधित कर रहे थे तभी मंच भरभराकर टूट गया और वे गिर गए। कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। हालांकि जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह तुंरत उठ खड़े हुए और लोगों को दोबारा संबोधित भी करने लगे। घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि हिंदू कभी झुकता नहीं है।

होली के मौके पर सिंगरौली के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मिलन समारोह आयोजित किया था जिसमें विधायक के साथ जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते वक्त मंच अचानक टूट गया और वे गिर गए। दैवयोग से जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह सुरक्षित रहे और उन्हें बेहद हल्की चोटें आईं। मंचासीन अतिथियों में से किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं।

बीजेपी कार्यकर्ताओं के अनुसार जिला अध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने संबोधन में कार्यक्रम की खासी प्रशंसा की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को इसका श्रेय दिया। उत्साहित कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगा रहे थे तभी मंच टूट गया और उसपर खड़े जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह गिर पड़े। इसपर कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला।

गिरने के बाद जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह फ़ौरन उठ खड़े हुए

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गिरने के बाद जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह फ़ौरन उठ खड़े हुए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि यह हिंदुओं का कार्यक्रम है और हिंदू कभी झुकते नहीं हैं… ।