30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगरौली, Apr 18, 2026

सिंगरौली बैंक डकैती का दूसरा आरोपी बिहार से गिरफ्तार, 3 अब भी फरार

Bank of Maharashtra Robbery: महाराष्ट्र बैंक में करोड़ों की डकैती करने वाले दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने दूसरे ही दिन बिहार से गिरफ्तार किया, तीन अन्य आरोपियों की तलाश में जुटीं 10 टीमें।

singrauli

singrauli bank of maharashtra robbery two robbers arrested in bihar

Bank of Maharashtra Robbery: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में स्थित महाराष्ट्र बैंक की शाखा में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में पुलिस ने घटना के 24 घंटे बाद ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को डकैती के दो आरोपी बिहार से पुलिस ने पकड़े हैं। बता दें कि 5 बदमाशों ने बैंक में डकैती की वारदात को अंजाम दिया था और 10 किलो सोना और 22 लाख नकद लूटकर फरार हो गए थे। बदमाशों ने 15 मिनट में 15.22 करोड़ की डकैती की थी।

औरंगाबाद के पास से पकड़ाया दूसरा आरोपी

महाराष्ट्र बैंक डकैती में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने 14 लाख कैश 70 लाख रुपये का सोना भी बरामद किया था। वहीं पहले आरोपी की गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने बिहार के ही औरंगाबाद के पास से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब डकैती में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से भी उनके साथियों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।

10 विशेष टीमें तलाश में जुटीं

घटना की गंभीरता को देखते हुए डजीपी कैलाश मकवाना और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में करीब 10 विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अलग-अलग राज्यों में जाकर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। साथ ही, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी आरोपियों के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा है।

50-50 हजार का इनाम घोषित

पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान वारदात की पूरी साजिश और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।

कट्टे की नोंक पर 15 मिनट में की 15.22 करोड़ की डकैती

गौरतलब है कि, शुक्रवार की दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर बैंक में घुसकर डकैती को अंजाम दिया था। बदमाश महज 15 मिनट में बैंक से 15.22 करोड़ रुपये की डकैती करते हुए 10 किलो सोना और 22 लाख नकद लूटकर फरार हो गए थे। डकैती की इस घटना से जिले में सनसनी फैल गई थी और तभी से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने बैंक डकैती की घटना के सीसीटीवी फुटेज जारी कर आम जनता से भी बदमाशों को तलाशने में मदद करने की अपील की थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें