30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर, Mar 16, 2026

राजस्थान के दो सांसदों ने संसद में उठाई इन ट्रेनों की मांग

राजस्थान में नई ट्रेनों के लिए लोकसभा व राज्यसभा में उठी मांग

train

ट्रेन। पत्रिका फाइल फोटो

सीकर. सांसद अमराराम व राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी ने संसद के दोनों सदनों में सीकर में रेलवे के विस्तार का मुद्दा उठाया है। सांसद अमराराम ने लोकसभा में फतेहपुर से रतनगढ़, सरदारशहर होते हुए हनुमानगढ़ तक नई रेल लाइन की मांग के साथ सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को भी तीन की बजाय सातों दिन संचालित करते हुए हरिद्वार तक चलाने की मांग की। खाटूश्यामजी में बढ़ते श्रद्धालुओं का हवाला देते हुए सीकर से रींगस होते हुए जयपुर व दिल्ली के लिए शटल ट्रेन संचालन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इससे श्रद्धालुओं के साथ सैनिकों, व्यापारियों व आमजन को भी लाभ होगा। सीकर व रींगस रेलवे स्टेशन का विकास कार्य समय पर पूरा नहीं होने की बात कहते हुए उन्होंने ये कार्य भी जल्द करवाने की मांग की। अमराराम ने ईंधन की बचत व सुरक्षित परिवहन के लिहाज से देश में सड़कों से ज्यादा रेलवे का विकास करने का पक्ष भी रखा।

सीकर से बीकानेर वंदेभारत की मांग

इधर, सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने राज्यसभा में जयपुर से सीकर होते हुए बीकानेर तक वंदेभारत ट्रेन चलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जयपुर पर्यटक व धार्मिक केंद्र है। यहां से सीकर में खाटूश्यामजी, सालासर, जीणमाता और रैवासा के अलावा चूरू में सालासर और बीकानेर में करणी माता तक काफी श्रद्धालु पहुंचते हैं। तीन लाख बाहरी छात्रों के साथ सीकर बड़ी शिक्षा नगरी भी बन गया है। ऐसे में जयपुर से सीकर व चूरू होते हुए भी वंदेभारत ट्रेन चलाई जानी चाहिए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें