14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शेखावाटी समाचार: योग गुरु बाबा रामदेव के पिता ने दूल्हे को दिया आशीर्वाद, जानिए क्या बोले

योग गुरु बाबा रामदेव के पिता रामनिवास यादव ने कहा कि उनके परिवार से विश्व स्तर पर स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता की अलख जगाने बाबा रामदेव निकले है। वे भी उसी परंपरा का पालन करते है।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Santosh Trivedi

Feb 14, 2026

योग गुरु बाबा रामदेव

बासड़ी खुर्द के गांव मंगलपुर में शादी समारोह में आए योगगुरु बाबा रामदेव के पिता का सम्मान करते ग्रामीण। 

नीमकाथाना। बासड़ी खुर्द के पास स्थित गांव मंगलपुर निवासी राम सिंह यादव के पुत्र के विवाह समारोह में योगगुरु बाबा रामदेव के पिता वर को आशीर्वाद देने पहुंचे।

जानकारी के अनुसार मंगलपुर गांव के राम सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव के विवाह में अंतरराष्ट्रीय योगगुरु बाबा रामदेव के पिता रामनिवास यादव पहुंचे। जहां पर उनके आगमन पर गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

समाजसेवी ताराचंद यादव ने बताया कि विवाह का निमंत्रण देने के लिए वे स्वयं उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित पतंजलि याेगपीठ जाकर रामनिवास यादव को शादी का कार्ड देकर निमंत्रण देने गए थे, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

शुक्रवार को विवाह समारोह में पहुंचकर उन्होंने दूल्हे को आशीर्वाद दिया और परिवार को शादी की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिन्होंने रामनिवास यादव का स्वागत व सम्मान किया।

स्वस्थ जीवनशैली व संतुलित खानपान का दिया संदेश

रामनिवास यादव ने कहा कि उनके परिवार से विश्व स्तर पर स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता की अलख जगाने बाबा रामदेव निकले है। वे भी उसी परंपरा का पालन करते है।

वे वर्तमान में स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खान-पान और योग के माध्यम से जीवन जीते है। उन्होंने ग्रामीणों से भी स्वस्थ जीवनशैली, खानपान व नियमित योग करने के लिए आह्वान किया।