
जांच करती पुलिस की फोटो: पत्रिका
Husband Killed Wife In Rajasthan: शेखावाटी क्षेत्र के सीकर जिले में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पलसाना क्षेत्र के रानोली थाना इलाके में रेलवे अंडरपास के पास एक युवती का शव मिलने के बाद अब मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतका की पहचान झुंझुनूं जिले के पुराना परसरामपुरा निवासी ममता कुमावत (24) के रूप में हुई है। परिजनों ने युवती के पति पर ही हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गोरिया गांव के पास रेलवे अंडरपास के समीप सड़क किनारे एक युवती का शव पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई है। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद FSL टीम को बुलाया जिन्होंने साक्ष्य इक्कठे किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।
मृतका के परिजनों के अनुसार ममता कुमावत ने करीब तीन साल पहले नया परसरामपुरा निवासी मेघवाल समाज के एक युवक के साथ घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों जयपुर में रहने लगे थे जहां युवक मजदूरी करता था और ममता भी उसके साथ ही रहती थी।
परिजनों का आरोप है कि युवक ने ही ममता की हत्या कर शव को पलसाना क्षेत्र में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ममता के परिजन भी पलसाना पहुंच गए।
मामले में ममता के परिवार ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। रानोली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर हत्या की आशंका है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी। वहीं पुलिस आरोपी पति की तलाश में भी जुट गई है।
Updated on:
06 Mar 2026 03:11 pm
Published on:
06 Mar 2026 01:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
