30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर, May 29, 2026

हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ का जीजा सीकर से गिरफ्तार, दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ के जीजा शिव गौतम को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कोर्ट में पेशी के दौरान शिव गौतम मीडिया के सामने अपना मुंह छुपाता हुआ दिखा।

Rajasthan High Court Big decision Class IV employee recruitment 2024 Merit list cancelled

फाइल फोटो पत्रिका

Sikar News: सीकर। गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े रोहित गोदारा गैंग के गुर्गे हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ के जीजा शिव गौतम को राजस्थान के सीकर शहर की कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है । शिव गौतम पर शहर के एक सर्राफा व्यापारी को धमकी देने का आरोप है । पुलिस ने शुक्रवार को 32 वर्षीय शिव गौतम को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया । कोर्ट में पेशी के दौरान शिव गौतम मीडिया के सामने अपना मुंह छुपाता हुआ दिखा । आरोपी शिव गौतम की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश में मिल रही कई धमकियों के मामले में भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस ने बताया कि शहर के बाहरी क्षेत्र में अपने साथियों के साथ शिव गौतम गुरुवार रात को शराब पी रहा था । तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया । शिव गौतम की झुंझुनूं में बिल्डिंग मैटिरियल की दुकान है । वह झुंझुनूं जिले के सिंघाना के बनवास का निवासी है । राहुल रिणाउ ने जनवरी माह में सीकर के सर्राफा कारोबारी को धमकी देकर 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी ।

आरोप है कि शिव गौतम ने एक नाबालिग को सर्राफा कारोबारी की रैकी करने के लिए रुपए दिए थे । पुलिस ने मामले में नाबालिग को भी डिटेन किया है । पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शिव गौतम राहुल रिणाउ के लिए रैकी करता है। सीकर पुलिस का मानना है कि राहुल रिणाउ के जीजा शिव गौतम ने ही सीकर से राहुल को सर्राफा कारोबारी की जानकारी, मोबाइल नंबर, व्यापार आदि के बारे में जानकारी दी थी।

राहुल रिणाउ फर्जी पासपोर्ट बनवाकर भागा था विदेश

हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ दो साल पहले 2024 में अपनी बहन की शादी में जेल से पैराल पर आया था। इसके बाद उसने गाजियाबाद ( उत्तर प्रदेश ) से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपना पासपोर्ट तैयार करवाया और फिर विदेश भाग गया था। राजस्थान पुलिस ने बदमाश राहुल रिणाउ का फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले आरोपी राजू वैद्य को यूपी के मेरठ से गिरफ्तार कर लिया था। राजू ने ही पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में एक व्यापारी की रेकी करने के लिए राहुल की मदद की थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें