28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के इस गांव में रातों रात रईस हो गए लोग, बनीं आलीशान बिल्डिंग्स-आई लग्जरी कारें

Shivpuri- शिवपुरी के करेरा गांव में साइबर ठगी से रातों रात रईस हो गए लोग

2 min read
Google source verification
People in Karera village of Shivpuri became rich overnight through cyber fraud

People in Karera village of Shivpuri became rich overnight through cyber fraud (PC: AI)

Shivpuri- मध्यप्रदेश के इस गांव की शानो शौकत की पूरे इलाके में चर्चा है। यहां आलीशान बिल्डिंग बनी हैं, लोगों के पास लग्जरी कारें हैं। गांव के लोग रातों रात रईस हो गए हैं। प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा गांव का नजारा 1-2 सालों में पूरी तरह बदल गया है। गांव के जो लोग दो वक्त की रोटी भी बमुश्किल जुटा पाते थे उनके घरों की रौनक बदल चुकी है। ग्रामीणों के पास महंगे मोबाइल हैं, लकदक कार हैं। हालांकि गांव की यह समृद्धि काली कमाई से आई है। करेरा गांव, जामताड़ा जैसा की साइबर ठगों का ठिकाना बन चुका है। यहां के कुछ बदमाशों ने लोगों को अश्लीलता के जाल में फंसाकर करोड़ों रुपए ठगे। अब पुलिस सक्रिय हुई है। साइबर ठगी में लगे 20 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है।

शिवपुरी जिले के करेरा और पिछोर में जामताड़ा जैसा साइबर ठगों का बड़ा नेटवर्क बन गया है। यहां के बदमाश ठगी और ब्लैकमेलिंग के कारोबार में करोड़ों कमा रहे हैं। अश्लील चेटिंग, वीडियो कॉल रिकॉडिंग कर लोगों को फंसाकर पैसे लूट रहे हैं।
साइबर ठगी के इस रैकेट में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

ग्रामीण इलाकों में चल रहा यह काला कारोबार तब उजागर हुआ जब भोपाल में 80 संदिग्ध बैंक खातों की सूची मिली। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि पुलिस की पड़ताल में शिवपुरी के करेरा और पिछोर इलाके में साइबर ठगी के रैकेट संचालित होने की बात सामने आई। योजना बनाकर पुलिस ने दबिश दी और साइबर ठगी के एक बड़े रैकेट का नेक्सेस तोड़ते हुए कई बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

अश्लीलता के जाल में फंसाकर ठगी और ब्लैकमेलिंग

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के अनुसार सभी आरोपी अश्लीलता के जाल में फंसाकर ठगी और ब्लैकमेलिंग के काम में लगे थे। एप के जरिए चैट कर लोगों को फंसाते और उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते थे। पुलिस ने करेरा के 20 सायबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

7 लग्जरी कारें भी बरामद

ब्लैकमेलिंग के पैसों से साइबर ठग रातों रात रईस बन गए थे। उन्होंने आलीशान बिल्डिंग बनवाई और लग्जरी गाड़ियां खरीदीं। पुलिस ने जालसालों के पास से 7 लग्जरी कारें भी बरामद की हैं। एक आरोपी ने हाल ही में आलीशान मकान खरीदा है।

राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर “ऑपरेशन मैट्रिक्स (Mule Account Tracking, Removal & Investigation Exercise)” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी पुलिस ने एक सप्ताह में सायबर अपराधियों के विरुद्ध 4 एफआईआर दर्ज कर 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 29 मोबाइल, 7 चार पहिया वाहन, एक मोटर सायकल, 1 लाख 20 हजार रुपए नगद, 7 बैंकों की पास बुक, 16 एटीएम कार्ड तथा सिम कार्ड सहित करीब 1 करोड़ 07 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने कार्रवाई के लिए 9 टीमें गठित की गई थी। एसपी के मुताबिक यह गिरोह महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट करता था, उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर लेता था। बाद में स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर दुष्कर्म एवं चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देकर तथाकथित “डिजिटल गिरफ्तारी” का भय उत्पन्न कर केस सेटलमेंट के नाम पर अवैध वसूली करता था। कार्रवाई के दौरान क्रेडिट कार्ड से अवैध निकासी, फर्जी लोन स्वीकृति एवं अन्य वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों का भी खुलासा हुआ है। गिरोह द्वारा HIIU, TOKKI, MIKA, ELOELO, GAGA, HANI, SUGO, COMMECTO, HITSU, HONEY एवं COMET जैसी ऑनलाइन एप्लीकेशनों का उपयोग कर लोगों को जाल में फंसाया जाता था।