
mp news lightning strike farmer death daughter saves mother
mp news: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात कई इलाकों में जमकर बारिश हुई। इसी बीच जिले के सिलानगर गांव में बिजली गिरने से खेत पर सो रहे एक किसान की मौत हो गई। किसान वीर सिंह अपनी पत्नी व 10 साल की बच्ची के साथ खेत पर बनी टपरिया में सो रहा था। रात को तेज बारिश के साथ जब तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी तो इस घटना में वीर सिंह की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी व बच्ची इस हृदय विदारक घटना में बाल-बाल बच गईं।
बड़ी बात यह है कि जब घटना हुई तो वीर सिंह तो तुरंत खत्म हो गया, जबकि पत्नी बेहोश हो गई थी, लेकिन उनकी 10 साल की बेटी होश में थी। वो अपनी मां को बेहोशी की हालत में झोपड़ी से बाहर घसीटकर लेकर आई। जिसके बाद झोपड़ी में आग में जल गई जिसमें वीर सिंह का शव भी काफी हद तक जल गया। गांव में यही चर्चा है कि इस घटना में जहां वीर सिंह की तो मौत हो गई, लेकिन भगवान ने उसकी पत्नी व बालिका को बचा लिया। हालांकि वीर सिंह ही परिवार को पालने वाला मुखिया था और उसकी मौत से पूरा परिवार शोक में है।
शिवपुरी शहर सहित अंचल भर में सोमवार-मंगलवार दरम्यानी रात करीब 2 बजे से शुरू हुई तेज बारिश अलसुबह 5 बजे तक होती रही। करीब 5 मिमी से अधिक बारिश जिले भर में हुई है। ऐसे में करैरा, पिछोर, पोहरी, नरवर, बदरवास, खनियाधाना सहित अन्य स्थानों पर तेज बारिश के चलते कई जगहों पर गेहूं की फसल आड़ी हो गई है। इससे किसानों को आंशिक नुकसान होना बताया जा रहा है। इसके अलावा जहां सरसों की फसल कटकर रखी हुई है, उसमें भी नुकसान हुआ है।
Published on:
03 Feb 2026 10:24 pm

बड़ी खबरें
View Allशिवपुरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
