2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की जिला कार्यकारिणी घोषित, ‘सिंधिया गुट’ के नेताओं ने मारी बाजी

BJP District Executive Committee: प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री से लेकर अन्य पदों पर पदाधिकारी घोषित किए गए। अहम पदों पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी नेताओं का दबदबा रहा।

2 min read
Google source verification

BJP District Executive Committee Scindia Faction Leaders Dominate (फोटो- ANI)

MP News: कई महिनो से लंबित भाजपा जिला कार्यकारिणी की सोमवार को घोषित की गई है। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से शिवपुरी के भाजपा जिलाध्यक्ष जसमंत जाटव ने जिले की कार्यकारिणी में 8 जिला उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री से लेकर अन्य पदों पर पदाधिकारी घोषित किए हैं। खास बात यह रही कि कार्यकारिणी में जो मुख्य पदों पर पदाधिकारी चुने गए है, वह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के काफी करीबी है।

इन पदों में घषित किए गए नाम

जो कार्यकारिणी (BJP District Executive Committee) घोषित हुई है, उसमें जिला उपाध्यक्ष पद पर हेमंत ओझा, नबाब सिंह कुशवाह, इंजीनियर गोपाल सिंह पाल, सालिकराम कुशवाह, पूनम राजौरिया, हेमलता रावत, भूपेन्द्र सिंह यादव व पवन लोधी शामिल है। महामंत्री पद पर योगेन्द्र रघुवंशी उर्फ बंटी, केपी परमार व लवलेश जैन चीनू का नाम शामिल है। जिला मंत्री के पद पर डॉ. रश्मी गुप्ता, अवतार सिंह गुर्जर, प्रद्युम्न वर्मा, कृष्णबिहारी गुप्ता, धर्मेन्द्र रावत, नीरज तोमर, दीपा बंसल और लक्ष्मी जाटव शामिल है।

कोषाध्यक्ष पद पर कपिल तिवारी को जबकि सह. कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सोनूमल कुशवाह को दी गई है। कार्यालय मंत्री हरिशंकर दुबे, सह. कार्यालय मंत्री सोनू राजावत एवं जण्डेल सिंह गुर्जर बनाए गए है। सोशल मीडिया प्रभारी विक्की मंगल तथा सह. प्रभारी सुनील भार्गव होंगे। जबकि मीडिया प्रभारी मुकेश जैन एवं सह. प्रभारी अनिल श्रीधर को नियुक्त किया गया है। आईटी सेल प्रभारी के रूप में वेदांस सविता और रागिनी सोनी को सह. प्रभारी को जिम्मेदारी दी गई है।

महामंत्री को लेकर कई महिनो से रूकी थी सूची

बता दें कि जिला महामंत्री पद को लेकर ही यह सूची कई महिनो से रूकी हुई थी। इसमें अलग-अलग गुटो के लोग जोर आजमाइश में लगे थे, लेकिन आखिर में सिंधिया निष्ठ कार्यकर्ताओं को ही महत्वपूर्ण जिम्मेंदारी सौंपी गई है। जो तीन महामंत्री बने है, उनमें से योगेन्द्र रघुवंशी कई सालों से केन्द्रीय मंत्री सिंधिया के खास है और वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सिंधिया के साथ ही आए थे।

इसके अलावा केपी परमार पहले यशोधरा राजे सिंधिया के काफी करीबी थे, लेकिन यशोधरा राजे के शिवपुरी से जाने के बाद वह ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमें में आ गए। इसी प्रकार से लवलेश जैन चीनू भी सिंधिया करीबी है। कुछ ऐसे कार्यकर्ता है, जिनको फिर से वही जिम्मेदारी दी है, उनमें हेमंत ओझा, नबाब सिंह कुशवाह से लेकर अन्य शामिल है। (MP News)

Story Loader