30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्योपुर, May 17, 2026

MP में तरबूज खाने से मौत के मामले में बड़ा खुलसा, डॉक्टर भी हुए हैरान

MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में तरबूज खाने के बाद ड्राइवर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। डॉक्टरों ने रिपोर्ट में इस बिमारी की आशंका बताई है।

major revelation in Sheopur Watermelon Death Case mp news

major revelation in Sheopur Watermelon Death Case (Patrika.com)

Watermelon Death: मध्य प्रदेश के श्योपुर शहर के खातौली तिराहे के पास रहने वाले इंद्र सिंह परिहार और उनके पुत्र विनोद की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगडने और फिर रैफर के दौरान इंद्र सिंह की मौत होने के मामले में अब कोतवाली पुलिस ने भी मर्ग दर्ज कर जांच प्रारंभकर दी है। मामले में जांच के बाद डॉक्टरों ने अब इस मामले में इंद्र की मौत को लेकर नई आशंका जताई है जिससे मामला पूरा पलट सकता है। (MP News)

तरबूज खाने के बाद बिगड़ी थी तबियत, पिता की हुई मौत

उल्लेखनीय है कि सुसनेर (आगर-मालवा) के निवासी इंद्रसिंह परिहार पुत्र कर्म सिंह अपने परिवार के साथ खातौली तिराहे के पास वसीम कुरैशी के फार्म हाउस पर रहते थे। शुक्रवार की सुबह 6 बजे के आसपास इंद्र सिंह (43) और उनके पुत्र विनोद (21) के सीने में जलन होने लगी। परिजनों के अनुसार जलन को कम करने के उद्देश्य से दोनों से तरबूज खा लिया और उसके बाद ज्यादा तबितय बिगड़ गई तो परिजन अस्पताल ले गए। इंद्र सिंह की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कोटा रैफर कर दिया। लेकिन कोटा जाते समय रास्ते में ईटावा के पास उनकी मौत हो गई।

डॉक्टरों ने बताया संभाविक कारण

हालांकि इंद्र सिंह की मौत और विनोद की गंभीर हालत का वास्तविक कारण अभी सामने नहीं आया है, लेकिन आशंक व्यक्त की जा रही है कि कोई बर्ड संक्रमण भी हो सकता है, क्योंकि ये दोनों पोल्ट्री फार्म पर काम करते थे। वहीं दूसरी ओ किसी केमिकल का भी दुष्प्रभाव होने की आशंका व्यक्ति की जा रही है, लेकिन चिकित्सक साफ तौर पर रहे है कि तरबूज खाने से मौत होने जैसी स्थितियां कहीं से नजर नहीं आ रही है। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में प्रारंभिक रूप से पाया गया है कि गला चोक होने से इंद्र सिंह की मौत हुई है।

विनोद की हालत अभी स्थिर

मृतक इंद्रसिंह के पुत्र विनोद का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और आईसीयू में वेंटीलेटर पर है। दो दिन बाद भी हालत अभी स्थिर है। चिकित्सकों का कहना है कि विनोद की हालत पहले जैसी ही है।

स्पष्ट नहीं बता सकते- सिविल सर्जन

दोनों पिता-पुत्र की ये स्थिति कैसे हुई, इसके बारे में स्पष्ट कुछ नहीं कह सकते। पोस्टमॉर्टम के बाद बिसरा सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा, इस रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ होगी।-डॉ. आरबी गोयल, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल श्योपुर

पुलिस ने कहा ये

हमने इंद्रसिंह ही मौत के मामले में पुत्र की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि ये पोल्ट्री फार्म पर काम करते थे। मामले की जांच की जा रही है और बिसरा जांच भी भेजी जा रही है।- सत्यम सिंह गुर्जर, टीआई,कोतवाली श्योपुर (MP News)

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें