15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्त निकला दगाबाज! समोसा खिलाने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या

Crime News: समोसा खिलाने के बहाने दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त को बुलाया। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को एक तमंचा भी मिला है। जानिए पूरा मामला क्या है?

less than 1 minute read
Google source verification
12वीं के छात्र अरशद की चाकू से हत्या

12वीं के छात्र अरशद की चाकू से हत्या , फोटो सोर्स -AI

Shamli News : शामली के कांधला इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करते हुए कुछ युवकों ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान 12वीं के छात्र अरशद के रूप में हुई है और यह विवाद प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

चाकुओं से किया हमला

कांधला इलाके का रहने वाला अरशद अपनी मां के साथ बाजार से खरीदारी कर घर लौटा ही था। तभी उसके दोस्त विराट का फोन आया। विराट ने उसे समोसा खिलाने के बहाने बाहर बुलाया। अरशद अपने पिता से यह कहकर घर से निकला था कि वह बस थोड़ी देर में वापस आ जाएगा, लेकिन उसे क्या पता था कि वह मौत के बुलावे पर जा रहा है।

आरोपी मौके से फरार

इस्सोपुर-बोहड्डा मार्ग पर पहले से ही उसके चार दोस्त घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही अरशद वहां पंहुचा उन लड़कों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अरशद को जल्दी -जल्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मौके पर पहुंची पुलिस को एक तमंचा भी मिला है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला किसी लड़की से जुड़े विवाद का लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और बाकी तीन की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इलाके के विधायक नाहिद हसन ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।