29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शामली, May 06, 2026

Cyber Crime: लोन का खाता बंद कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी, जानिए कैसे वापस हुई रकम

अज्ञात कॉलर कॉल करके एक लाख रुपये का लोन कराने की बात कही और करा भी दिया। जब पीड़ित ने मना किया तो लोन खाता बंद कराने के नाम पर एक लाख रुपये ठग लिए।

Cyber Crime

घटना की जानकारी देते हुए जिकरिया ( फोटो शामली पुलिस )

Cyber Crime : लोन का खाता बंद कराने के नाम पर शामली में एक युवक से करीब एक लाख रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने समय रहते पुलिस को सूचना दी तो साइबर क्राइम टीम ने पीड़ित के पैसे वापस करवाए। पूरी रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का धन्यवाद किया है।

फोन कॉल के साथ ऐसे की ठगी

यह मामला शामली के पावटी कला गांव का है। इसी गांव के रहने वाले जिकरिया पुत्र मरगूब हसन ने कैराना थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि एक अज्ञात कॉलर ने उसे कॉल किया था। उसने लोन वाला खाता बंद कराने के नाम पर उससे 94 हजार 426 रुपये ठग लिए। कॉलर ने कहा कि लोन का खाता तभी बंद हो सकता है जब लोन की रकम बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इसके बाद पीड़ित ने रकम बताए गए खाते में भेज दी लेकिन इसके बाद भी लोन का खाता बंद नहीं हुआ। इस पर पीड़ित को शक हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। वह तुरंत पुलिस के पास पहुंचा और पूरी घटना बताई।

पीड़ित ने बोला बचा लिया पुलिस ने ( Cyber Crime )

एसएसपी एनपी सिंह ने मामले की गहनता से जांच के निर्देश दिए। इसके बाद साइबर क्राइम टीम ने इस मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश की जिसका कॉल आया था। जब इसक युवक का कोई पता नहीं चल सका तो इसके बाद उस बैंक खाते का पता लगवाया जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। बैंक खाते का पता चला तो पुलिस ने बैंक खाते को सीज करवा दिया। इसके बाद पुलिस ने पूरी रकम वापस करवाई। पैसे वापस मिलने के बाद पीड़ित का चेहरा खिल उठा। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस का आभार भी जताया।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें