30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर, Feb 27, 2026

तहसीलदार ने 300 कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

मई 2026 से शुरू होगा घरों की गणना का प्रथम चरण

डिजिटल प्लेटफॉर्म और मकान सूचीकरण प्रक्रिया पर विशेष जोर

सारंगपुर. जिलाधिकारी डा. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं एसडीएम रोहित बम्हौरे के मार्गदर्शन में शुक्रवार को जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में तहसीलदार आकाश शर्मा एवं पचोर तहसीलदार आनंद जायसवाल ने एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण का आयोजन शासकीय कालेज के परीक्षा हाल में किया गया।
इस दौरान तहसीलदार आकाश शर्मा ने जनगणना 2027 के सफल, निष्पक्ष एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु विभिन्ना बिंदुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उन्होंने उपस्थित पटवारियो, पंचायत सचिव एवं जीआरएस आदि कर्मचारियों से कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसके माध्यम से विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है। अत: सभी अधिकारी , कर्मचारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने जनगणना कार्य से संबंधित प्रारंभिक तैयारियों, अभिलेखों के अद्यतन, क्षेत्र निर्धारण, डिजिटल प्लेटफॉर्म के उपयोग तथा प्रशिक्षण मॉड्यूल की जानकारी विस्तार से दी। प्रशिक्षण में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण की करें तथा जनगणना कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। अंत में कर्मचारियों से अपेक्षा की गई कि वे जनगणना की प्रक्रिया से भली-भांति अवगत हो जाए, ताकि जनगणना 2027 का कार्य सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्ना कराया जा सके।


हर घर की होगी अलग पहचान, सभी को मिलेगा एक यूनिक नंबर


तहसीलदार ने कहा कि देश में हर 10 साल में होने वाली जनगणना इस बार 2027 में होगी। जनगणना से पहले मई 2026 से घरों की गिनती का काम शुरू होगा। हर घर को अलग पहचान एक यूनिक नंबर के रूप में मिलेगी। प्रशिक्षण में शर्मा ने कहा कि प्रत्येक 10 वर्ष में होने वाली जनगणना के कार्य के लिए पूरी गंभीरता से ट्रेनिंग लें।

मकानों के नंबरिंग की प्रक्रिया समझाई

प्रशिक्षण ने बताया गया कि जनगणना के लिए नागरिकों को उनकी जानकारी जनगणना पोर्टल में स्वयं ही भरने की सुविधा दी जाएगी। जनगणना-2027 के तहत मई-2026 माह में सर्वे कर घरों की लिस्टिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रशिक्षण में मकानों के सूचीकरण तथा नंबरिंग की प्रक्रिया अधिकारियों को समझाई गई। अधिकारियों को बताया गया कि कोई भी मकान सूचीकरण से छूटना नहीं चाहिए। प्रत्येक मकान को एक अलग नंबर देना होगा। प्रशिक्षण में बताया गया कि फरवरी 2027 में घर-घर जाकर जनगणना की जानकारी एकत्र की जाएगी। प्रशिक्षण में अधिकारियों को भारत की जनगणना के संबंध में संक्षिप्त परिचय एवं नीति निर्माण सहित जनगणना-2027 के मुख्य बिंदुओं एवं प्रक्रियाओं के बारे में अवगत कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना 2027 के लिए डेटा कलेक्शन और जांच की प्रक्रिया के संबंध में भी बताया गया। इस मौके पर पटवारी, पंचायत सचिव, रोजगार सहायकगण उपस्थित थे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें