30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर, Mar 19, 2026

दो मासूमों की दर्दनाक मौत, घर से खेलने का कहकर निकले, देर शाम इस हाल में मिले

Tragic Death : एक साथ दो बच्चों के नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों किशोर घर से खेलने जाने का कहकर निकले और नदी में नहाने चले गए थे। इस दौरान दोनों नदी में डूब गए।

Tragic Death

दो मासूमों की दर्दनाक मौत (Photo Source- Patrika)

Tragic Death :मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक साख दो बच्चों के नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों किशोर घर से खेलने जाने का कहकर निकले और नदी में नहाने चले गए थे। इस दौरान दोनों नदी में डूब गए। घटना से परिजन के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला अकोदिया थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, देवला बिहार गांव में कालीसिंध नदी में डूबने से दो बालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पीयूष (13) पुत्र किशोर और अनमोल (12) पुत्र बलवान के रूप में हुई है। पीयूष कक्षा 6 का छात्र था, जबकि अनमोल उसका भांजा बताया जा रहा है। दोनों बालक मंगलवार शाम करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।

इस तरह पता चला

कालीसिंध रेलवे ब्रिज के नीचे नदी किनारे उनके कपड़े मिले, जिससे आशंका हुई कि वे नदी में नहाने गए होंगे। परिजनों और स्थानीय लोगों ने रातभर उनकी तलाश की। देर रात करीब 12 बजे नदी में तलाशी के दौरान दोनों बालकों के शव पानी में मिले। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर अकोदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दोनों शवों को अकोदिया सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप गए। बताया जा रहा है कि, आज परिजन द्वारा दोनों बालकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पीयूष का एक बड़ा भाई है तो अनमोल की एक छोटी बहन

हादसे में जान गवाने वाले पीयूष का एक बड़ा भाई है, जिसका नाम आयुष है, जबकि अनमोल की एक छोटी बहन है और उसका नाम परी है। अनमोल के पिता मजदूरी का काम करते हैं और हादसे के वक्त अनमोल के पिता मजदूरी करने गए हुए थे। फिलहाल, पुलिस अब इस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है। संभवत बच्चे तैरते समय पैर फिसलने के चलते हादसे का शिकार हुए होंगे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें