3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां से मोहब्बत, बच्चों से बैर और फिर एक दिन…

mp news: प्रेमिका को पाने की सनक में अंधा हुआ प्रेमी, 7 साल का मासूम बेटा 5 दिन बाद खदान में इस हालत में मिला।

2 min read
Google source verification
shahdol

7 year old boy murder love affair

mp news: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कोयले की बंद खदान में भरे पानी से 1 सात साल के बच्चे का शव मिला है। बच्चा 5 दिन से लापता था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चौंका देने वाला तथ्य सामने रखे हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और बच्चे की मां के बीच प्रेम संबंध थे और आरोपी प्रेमिका पर बच्चों और पति को छोड़कर उसके साथ शादी करने का दबाव बना रहा था।

प्रेमिका को पाने की सनक में प्रेमी ने…

शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला 7 साल का ऋतिक कोल 27 जनवरी को लापता हो गया था। परिजन ने बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। तफ्तीश के दौरान बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि 26 जनवरी को मोइशीन खान उससे मिलने आया था । वो उसपर शादी का दबाव बना रहा था और जब मैंने बच्चों व पति को छोड़ने से मना किया तो मोइशीन ने धमकी दी थी कि वो उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

घुमाने के बहाने ले गया और मार डाला

जांच के दौरान पुलिस को एक अन्य महिला ने बताया कि उसने 27 जनवरी को मोइशीन खान को खदान पर उतरते देखा था। इस आधार पर पुलिस को मोइशीन पर शक हुआ और पुलिस ने जब उसे पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी मोइशीन ने बताया कि वो ऋतिक की मां से प्यार करता है और उसे हर कीमत पर पाना चाहता था। 27 जनवरी को वो ऋतिक को बाइक पर घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था और खदान पर ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव खदान में फेंक दिया था। वो प्रेमिका के दूसरे बच्चे को मारने की साजिश भी रच चुका था लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Story Loader