5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी, Jun 04, 2026

सिवनी में कांग्रेस विधायक की कार में हादसे के बाद लगी आग, एमएलए समेत तीन सवार बाल-बाल बचे

Congress MLA Yogendra Singh Baba : लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार गुरुवार को सड़क पर गाय को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर स्कूल की दीवार में जा घुसी। इसके बाद उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने विधायक, उनके गनमैन और ड्राइवर को समय रहते बचाया।

Congress MLA Yogendra Singh Baba

लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा में टक्कर के बाद लगी आग (Photo Source- Input)

Seoni Accident :मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में स्थित नेशनल हाईवे नंबर-44 पर गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां जबलपुर से लौट रहे सिवनी जिले के लखनादौन से कांग्रेस विधायक के साथ हादसा हुआ है।

बताया जा रहा है कि, सिवनी जिले के घूरवाड़ा गृहग्राम लौट रहे लखनादौन कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की स्कॉर्पियो गुरुवार सुबह नेशनल हाईवे-44 में धूमा थाना क्षेत्र के बंजारी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा अचानक सड़क पर एक गाय के आने से हुआ है। चालक द्वारा गाय को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर स्कूल की दीवार से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई।

आग लगते ही अंदर से लॉक हुई कार

हैरानी की बात ये रही कि, जैसे ही कार में आग लगी वो अंदर से लॉक भी हो गई। हादसे के वक्त गाड़ी में कुल तीन लोग सवार थे, जिनमें विधायक योगेंद्र सिंह बाबा, उनके गनमैन राजू धुर्वे और ड्राइवर अन्नू शामिल थे। स्थानीय लोगों ने मदद से वाहन का कांच फोड़कर तीनों को समय रहते बाहर निकाला गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, दूसरी तरफ देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई।

विधायक, गनमैन और ड्राइवर सुरक्षित

कार को स्कूल की बाउंड्रीवाल से टकराता देख स्थानीय लोग तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और अंदर सवार तीनों लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया। इस तरह विधायक, गनमैन और ड्राइवर की जान तो बच गई पर दीवार से टकराने और आपाधापी में वाहन से बाहर निकलने में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने ही तुरंत तीनों को उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया।

प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को दी गई छुट्टी

घायलों को तत्काल लखनादौन अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार और बैंडेज के तीनों घायलों को छुट्टी दे दी गई है। बताया जा रहा है कि, कार चालक अन्नू के चेहरे पर टांके आए हैं। जबकि विधायक योगेंद्र सिंह बाबा और उनके गनमैन राजू धुर्वे को भी चोट आई हैं।

विधायक की गाड़ी जलकर राख

यह हादसा जबलपुर रोड पर धूमा थाने के बंजारी हाईस्कूल (हर्बल गार्डन) के सामने 4 जून गुरुवार हुआ है। हादसे के तहत आग लगने से विधायक की गाड़ी कुछ ही देर में जलकर राख हो गई।

जांच में जुटी पुलिस

मामले को लेकर लखनादौन एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि, गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते हादसा हुआ है। फिलहाल, अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है। तीनों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल, पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटा रही है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें