
सिवनी. जिलास्तरीय जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जनसुनवाई में 158 आवेदक अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण किये जाने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई में तहसील बरघाट अंतर्गत ग्राम खुर्सीपार खुर्द निवासी बसीराम चौहान ने मृत्यु उपरांत सहसेवा अनुदान राशि दिलाने, तहसील सिवनी अंतर्गत ग्राम बोरदई निवासी हकीम खान ने राशनकार्ड, पात्रता पर्ची एवं आयुष्मान कार्ड बनाए जाने, ग्राम ढेंकी सिवनी निवासी रामकुमार यादव ने खाद्यान्न दिलाए जाने, ग्राम खिरखिरी सिवनी निवासी सुमंत्रा परते ने संबल कार्ड बनाए जाने, ग्राम पीपरडाही सिवनी निवासी वंदना जावरे ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, तहसील केवलारी अंतर्गत ग्राम बगलई निवासी तेजलाल बघेल ने आवासीय पट्टा दिलाए जाने, ग्राम पीपरडाही सिवनी निवासी पवन जावरे ने राशन कार्ड पर नाम जोड़े जाने, ग्राम जैतपुरकला निवासी करतार सिंह बघेल ने जन्म प्रमाण पत्र दिलाए जाने, तहसील छपारा अंतर्गत विवेकानंद वार्ड निवासी रामेश्वर बंजारे एवं समस्त वार्डवासी ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ दिलाए जाने, तहसील केवलारी अंतर्गत ग्राम पनवास निवासी भगवत सिंह बघेल ने मकान का पट्टा दिलाए जाने, ग्राम दुकली सिवनी निवासी पुन्नूलाल धुर्वे ने कृषि हेतु घासमद भूमि का स्थायी पट्टा दिलाने, महावीर वार्ड सिवनी निवासी ज्योति नामदेव ने बीपीएल सूची में नाम जोड़े जाने एवं राशन कार्ड बनाए जाने, ग्राम उड़ेपानी निवासी सुन्ने सिंह नेटी ने आमाटोला तक पहुंच मार्ग बनाए जाने तथा सीमांकन कराए जाने, ग्राम बरेलीपार रैयत सिवनी निवासी धुन्नू परधान ने सीमांकन कराए जाने, केवलारी निवासी संजू उइके ने अंत्येष्टि व अनुग्रह राशि दिलाए जाने, तहसील लखनादौन अंतर्गत ग्राम धूमा निवासी महेन्द्र नामदेव ने बसों में अधिक किराया वसूले जाने, तहसील कुरई अंतर्गत ग्राम चक्की खमरिया निवासी सुनिता चौरसिया ने राजस्व अभिलेख में पुत्र प्रियांशु चौरसिया का नाम दर्ज कराए जाने, शास्त्री वार्ड सिवनी निवासी अंजली डहेरिया ने गंभीर बीमारी के उपचार हेतु पुरानी समग्र आईडी बहाल कर आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाए जाने की गुहार लगाई।
Published on:
04 Feb 2026 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
