15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri: शिवाड़ महादेव के दर पर 14 फरवरी से सजेगा मेला, लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़

सवाई माधोपुर के सुप्रसिद्ध घुश्मेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, शिवाड़ में 14 से 19 फरवरी तक छह दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव के दौरान देशभर से करीब 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने सुरक्षा व सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

2 min read
Google source verification

Sawai Madhopur News: प्रसिद्ध घुश्मेश्वर द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर शिवाड़ में महाशिवरात्रि पर्व पर 14 से 19 फरवरी तक छह दिवसीय भव्य धार्मिक मेले का आयोजन होगा। मंदिर ट्रस्ट के अनुसार इस दौरान देशभर से पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। जिला प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा, यातायात और पार्किंग की व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।

मंदिर परिसर और शिवाड़ कस्बे को आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही और सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण है तथा प्रशासन और आयोजन समिति श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन सुविधा उपलब्ध कराने में जुटी है।

कल से होगा मेले का आगाज

मेले का शुभारंभ 14 फरवरी को दीप प्रज्वलन और शनि प्रदोष व्रत पूजन के साथ होगा। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन, महारुद्राभिषेक, रुद्राष्टाध्यायी पाठ और चार प्रहर की रात्रिकालीन पूजा होगी। इसी दिन कस्बे के चारों द्वारों से भव्य शोभायात्राएं निकलेंगी और मंदिर शिखर पर धर्मध्वजारोहण किया जाएगा।

शाम को नव-निर्मित कमानी मंदिर का लोकार्पण होगा और रात 8 बजे दशहरा मैदान में भजन संध्या आयोजित की जाएगी, जिसमें चंचल काबरा और शंभू लहरी मुंबई प्रस्तुति देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा आकर्षण

16 फरवरी को शिवलिंग पूजन और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मंदिर परिसर में घूमर नृत्य और रात को कालरा सत्संग भवन में पारंपरिक सोमवारी संगीतमय जागरण होगा। 17 फरवरी को विशाल मेला भरेगा और शाम 7 बजे राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन होगा।

सम्मेलन में मुन्ना बैट्री, गोविंद भारद्वाज, दीपा सैनी, भूपेंद्र राठौड़, अमित आजाद, सुरेश अलबेला, भगवान मकरंद, नानक चंद नवीन, अखिलेश अखिल और ममता मंजूला सहित कई कवि भाग लेंगे। 18 फरवरी को भी धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले का समापन 19 फरवरी को विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ होगा।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग