8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: पूर्व चेयरमैन हत्याकांड का आरोपी पंजाब में घर पहुंचते ही गिरफ्तार, 11 साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

Chairman Prakash Agarwal Murder Case: मानटाउन पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 साल से फरार ईनामी बदमाश रणजीत सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया।

2 min read
Google source verification
गिरफ्तार। पत्रिका फाइल फोटो

गिरफ्तार। पत्रिका फाइल फोटो

सवाईमाधोपुर। मानटाउन पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 11 साल से फरार ईनामी बदमाश रणजीत सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया। रणजीत सिंह पर वर्ष 2023 से 20 हजार रुपए का इनाम घोषित था और वह गंगापुर सिटी के बहुचर्चित पूर्व चेयरमैन प्रकाश चन्द अग्रवाल हत्याकांड में वांछित था।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि भरतपुर रेंज आईजी के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी दारापुर, जिला मोगा (पंजाब) को दबोच लिया।

कई राज्यों में छिपता रहा आरोपी

हत्या के बाद रणजीत सिंह वर्षों तक अपने गांव नहीं गया और पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कई जिलों में छिपता रहा। पुलिस ने कई बार उसके गांव और रिश्तेदारों के यहां दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा

इसके बाद विशेष टीम को सूचना मिली कि रणजीत सिंह अपने घर आया हुआ है। इस पर टीम ने निगरानी कर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट और लूट के कई मामले दर्ज हैं। कार्रवाई में निरीक्षक अजीत मोगा (सायबर सेल), सहायक उप निरीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी व लक्ष्मण सिंह, हैड कानिस्टेबल संजय कुमार व महेन्द्र कुमार, कानिस्टेबल केदार प्रसाद, ऋषिकेष, राजकुमार मौजूद रहे।

यह था मामला

9 जून 2015 को गंगापुर सिटी निवासी प्रेम देवी अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके पति प्रकाश चन्द अग्रवाल की कुछ बदमाशों ने घर के बाहर गाड़ी में बैठते समय गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में थाना गंगापुर सदर में मामला दर्ज हुआ था। पुलिस अब तक 15 आरोपियों में से 14 को गिरफ्तार कर चुकी थी, केवल रणजीत सिंह फरार था। उसके खिलाफ न्यायालय में मफरूरी चालान पेश किया था।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग