1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैहर विकास मंच ने किया SP का सम्मान, मां शारदा की चुनरी भेंट कर की हौसला अफजाई

पुलिस अधीक्षक के मैहर आगमन पर मैहर विकास मंच के संरक्षक संतोष सोनी द्वारा मां शारदा की चुनरी और श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर हौसला अफजाई की

less than 1 minute read
Google source verification

सतना

image

Suresh Mishra

May 15, 2020

Maihar Vikas Manch honored on Satna SP

Maihar Vikas Manch honored on Satna SP

सतना. कोरोना महामारी के दौरान पुलिस-प्रशासन सराहनीय भूमिका निभा रही है। ऐसे में जगह-जगह कोरोना वारियर्स का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य संस्थाएं कर रही है। उसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के मैहर आगमन पर मैहर विकास मंच के संरक्षक संतोष सोनी, रामप्रकाश गुप्ता, श्रीनिवास चतुर्वेदी, जवाहर संताणी, पीएल द्विवेदी, विक्रांत चौरसिया, महेश नामदेव द्वारा मां शारदा की चुनरी और श्रीफल व स्मृति चिह्न देकर हौसला अफजाई की। इस मौके पर एएसपी गौतम सोलंकी, एसडीओ पुलिस हेमंत शर्मा, टीआई डीपी सिंह चौहान, एसआई आरयन मिश्रा के अलावा अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

भाजपा जिला अध्यक्ष बनने पर नरेन्द त्रिपाठी का स्वागत
नरेन्द त्रिपाठी को लगातार दूसरी बार भाजपा जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर रामपुर बाघेलान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। नरेन्द त्रिपाठी के निवास स्थान पर पहुंच कर भाजपा मंडल अध्यक्ष मृगेन्द्र सिंह परिहार, रामकृष्ण तिवारी, संतोष पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदयाल पयासी, भाजयुमो जिला मंत्री पुष्पराज कुशवाहा, विनीश द्विवेदी, एडवोकेट बृजेन्द्र कुशवाहा, बृजकिशोर त्रिपाठी, शेर सिंह बघेल आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए गुलदस्ता भेंट किया है।

Story Loader