29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना, May 27, 2026

सतना में बंद कमरे में बिस्तर पर मिला पत्नी का शव, पास ही फंदे पर लटका मिला पति

husband wife found dead : पुलिस को कमरे से संघर्ष या खून के कोई निशान नहीं मिले हैं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

satna

husband wife found dead inside locked room (source-patrika)

Husband Wife Death : मध्यप्रदेश के सतना जिले के तिवनी गांव में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक दंपती के शव उनके ही घर में बंद कमरे में मिले। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पत्नी का शव बिस्तर पर और पति का शव पास ही फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। कमरे से संघर्ष या खून के निशान नहीं मिले हैं, जिसके कारण आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, या फिर पति को फांसी के फंदे पर लटका देख पत्नी को हार्ट अटैक आया है। पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देखें वीडियो-

बंद कमरे में मिले पति-पत्नी के शव

सतना जिले के तिवनी गांव में रहने वाले 45 वर्षीय किसान रामनिवास कोरी और उनकी 43 वर्षीय पत्नी शकुंतला कोरी के शव उनके ही घर के कमरे में मिले हैं। बुधवार की सुबह जब रामनिवास और शंकुतला काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आए तो परिजनों ने उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने आस-पड़ोस के लोगों को बुलाया और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो रामनिवास व पत्नी के शव कमरे में देखकर हैरान रह गए। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी।

बिस्तर पर मृत मिली पत्नी और फंदे पर लटका था पति

पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में पत्नी शकुंतला का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था और पास ही कमरे में पति रामनिवास फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि घटना के पीछे की वजह सामने आ सके। ग्रामीणों के अनुसार दंपति खेती-किसानी का काम करते थे। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

पुलिस ने कमरे की बारीकी से जांच की है, बताया गया है कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और न ही किसी भी तरह के संघर्ष या फिर खून के निशान मिले हैं, जिससे आशंका है कि पति रामनिवास ने पहले पत्नी शकुंतला की गला दबाकर हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, या फिर पति को फांसी के फंदे पर लटका देख पत्नी को हार्ट अटैक आया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, पुलिस का कहना है कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें