30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समस्तीपुर, Apr 03, 2026

पत्नी को तलाक देने के लिए गर्लफ्रेंड बना रही थी दबाव, परेशान BPSC टीचर ने पंखे से लटककर दे दी जान

समस्तीपुर में एक BPSC शिक्षक ने अपनी गर्लफ्रेंड द्वारा लगातार परेशान किए जाने से हताश होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता का आरोप है कि शिक्षक की गर्लफ्रेंड उस पर अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी।

bihar news, bpsc teacher suicide

अपनी पत्नी के साथ मृत शिक्षक (फ़ाइल फोटो)

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर में एक BPSC टीचर ने कथित तौर पर मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। 32 साल के टीचर तरुण कुमार का शव मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर अलोथ स्थित वास्तु विहार कॉलोनी में उनके कमरे के पंखे से लटका हुआ मिला। परिवार वालों का आरोप है कि तरुण की एक गर्लफ्रेंड लगातार उस पर अपनी पत्नी को तलाक़ देने का दबाव बना रही थी और उसे परेशान कर रही थी।

पति -पत्नी के बीच 'वो' की एंट्री

मृतक तरुण कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के परमानंदपुर गांव का रहने वाला था और फिलहाल रामपुर केशोपट्टी के अपग्रेडेड मिडिल स्कूल में तैनात था। तरुण और उसकी पत्नी रहीमा दोनों ही सरकारी टीचर थे। परिवार वालों के मुताबिक उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छे से चल रही थी और उनका एक बच्चा भी था। दिक्कत तब शुरू हुई जब मुजफ्फरपुर में अपनी पोस्टिंग के दौरान तरुण की दोस्ती एक दूसरी महिला टीचर से हो गई।

तलाक के लिए प्रताड़ित कर रही थी गर्लफ्रेंड

परिवार के अनुसार नौकरी के दौरान तरुण की मुलाकात स्कूल में ही नालंदा की एक महिला टीचर से हुई जो बाद में उसकी गर्लफ्रेंड बन गई। जब परिवार को इस रिश्ते के बारे में पता चला, तो उन्होंने दोनों को समझाया-बुझाया और उन्हें अलग होने के लिए राजी कर लिया। लेकिन इस दखल के बाद भी वह महिला तरुण को परेशान करती रही। तरुण ने तो अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर में अपना ट्रांसफर भी करवा लिया था, फिर भी आरोपी टीचर ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

घर तक पहुंच गयी गर्लफ्रेंड

तरुण के पिता का आरोप है कि वह महिला तरुण के फ्लैट पर भी अक्सर आने-जाने लगी थी। वह लगातार तरुण पर दबाव डाल रही थी कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे दे और उसके साथ रहे। इस मानसिक तनाव की वजह से तरुण पिछले कई दिनों से बहुत ज्यादा परेशान था। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात उस महिला ने उसे फोन भी किया था। फोन पर लंबी बहस और बातचीत के बाद, तरुण का मानसिक रूप से परेशान हो गया।

फंदे से लटककर दी जान

गर्लफ्रेंड से बात होने के बाद तरुण अपने कमरे में चला गया और उसे अंदर से बंद कर लिया। जब तरुण ने काफी देर तक अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो उसकी पत्नी रहीमा दरवाजा खटखटाया। इसके बाद भी जब तरुण ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो रहीमा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पड़ोसी मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। जब आखिरकार दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर तरुण का शव फंदे से लटका हुआ मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को औपचारिक शिकायत का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपनी हिरासत में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले के बारे में जानकारी देते हुए ASP संजय पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। परिवार ने आरोप लगाया है कि मृतक को एक महिला शिक्षिका द्वारा परेशान किया जा रहा था। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जैसे ही कोई औपचारिक आवेदन जमा किया जाएगा, FIR दर्ज की जाएगी और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें