2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rain Alert: पानी-पानी होगा यूपी! बारिश और ओलों से बदलेगा मौसम का मिज़ाज, 40 से ज्यादा जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि पश्चिमी यूपी और रोहिलखंड क्षेत्र में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है।

2 min read
Google source verification
up weather rain fog alert 23 jan

पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक | Image - Pinterest

UP Weather Update: यूपी में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। ठंड की मार झेल रहे लोगों के लिए और भी परेशानी होने वाली है। मौसम विभाग ने ताजा चेतावनी जारी की है कि प्रदेश के बड़े हिस्से में भारी नुकसान होने की आशंका है। अगले कुछ घंटों में तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का खतरा है। इससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो सकता है और फसलों को भी बहुत नुकसान पहुंच सकता है। विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा खतरा इन 18 जिलों में

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रोहिलखंड इलाके में ओले गिरने की संभावना सबसे ज्यादा बताई गई है। ओलों से खेतों में खड़ी फसलों को भारी क्षति हो सकती है। किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। ये जिले हैं:- सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं और इनके आसपास के क्षेत्र। प्रशासन ने इन इलाकों में लोगों से घर के अंदर रहने, बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और फसलों की सुरक्षा के उपाय करने की सलाह दी है।

40 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और बारिश

ओलावृष्टि के साथ ही प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में धूलभरी आंधी चलने का अनुमान है। हवाओं की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। गरज-चमक के साथ अच्छी खासी बारिश भी हो सकती है। तेज धूल के कारण सड़कों पर दिखाई देने की क्षमता (विजिबिलिटी) बहुत कम हो सकती है, जिससे वाहन चलाना खतरनाक हो जाएगा। इन जिलों में शामिल हैं:- लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, नोएडा (गौतम बुद्ध नगर), गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बागपत, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, उन्नाव और इनके आसपास के इलाके।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बाहर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें। खासकर दोपहर और शाम के समय सावधानी बरतें। बिजली गिरने का खतरा होने से पेड़ों के नीचे या खुले मैदान में न खड़े हों। किसान भाई अपनी फसलों को बचाने के लिए तुरंत कदम उठाएं। सुरक्षित रहें और एक-दूसरे की मदद करें।

Story Loader