30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सहारनपुर, May 19, 2026

कैराना सांसद इकरा हसन को सहारनपुर पुलिस ने हिरासत में लिया! फिर दस मिनट में छोड़ा

सांसद इकरा हसन डीआईजी कार्यालय के बाहर गाड़ी में बैठी थी। इस पर पुलिसकर्मियों ने गाड़ी हटाने के लिए कहा तो कहासुनी हो गई। इसके बाद उन्हे पुलिस सुरक्षा में थाने ले गई।

police

डीआईजी कार्यालय के बाहर सांसद इकरा हसन की गाड़ी के पास खड़े पुलिसकर्मी ( फोटो पत्रिका )

MP Iqra Hasan कैराना सांसद इकरा हसन को मंगलवार दोपहर सहारनपुर में पुलिस ने कथित रूप से हिरासत में ले लिया। उन्हे डीआजी ऑफिस के बाहर से कड़ी सुरक्षा में महिला थाने ले जाया गया। इस दौरान करीब दस मिनट तक सांसद महिला थाने बैठी रही। जैसे ही समर्थकों को इस बात का पता चलो थाने की तरफ भीड़ बढ़ने लगी। इसके बाद पुलिस ने सांसद को महिला थाने से छोड़ दिया। इस घटना के बाद सांसद ने अधिकारियों के रैवेये पर सवाल उठाए हैं।

जानिए पूरा मामला ( MP Iqra Hasan)

डीआईजी कार्यालय के बाहर माैजूद समर्थकों के अनुसार, सांसद इकरा हसन अपने कुछ समर्थकों के साथ डीआईजी कार्यालय के बाहर पहुंची थी। यहां पर वह हत्या के एक मामले में पीड़ित पक्ष से बातचीत कर रही थी। इसी मामले में उन्हे डीआईजी से मिलना था। जब वह पीड़ित पक्ष से बात कर रही थी तो उन्होंने अपनी गाड़ी डीआईजी आवास के गेट के बाहर थोड़ा साइड में पार्क करवा दी और गाड़ी में बैठकर वह बातें करनी लगी। बताया जाता है कि इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस दौरान कहासुनी हो गई। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि भारी पुलिस बल और कई थानों की फोर्स डीआईजी कार्यालय पर आ गई। इसके बाद सुरक्षा में सांसद को उन्ही की गाड़ी में डीआईजी कार्यालय से महिला थाने ले जाया गया। इस दौरान मीडियाकर्मियों से बातचीत में कैराना सांसद इकरा हसन ने बताया कि उन्हे गिरफ्तार कर महिला थाने ले जाया जा रहा है।

दस मिनट तक महिला थाने में बैठी रही सांसद

कड़ी सुरक्षा में सांसद को महिला थाने ले जाया जा रहा है, जब इस बात का पता सांसद समर्थकों और सपाईयों को चला तो वह बड़ी संख्या में पुलिस लाइन में जुटने लगे। दरअसल महिला थाने का रास्ता सहारनपुर में पुलिस लाइन के अंदर से ही है। यह देख अधिकारियों को लगने लगा कि मामला तूल पकड़ सकता है। इसके बाद सांसद इकरा हसन को महिला थाने से छोड़ दिया गया। यहां यह बात भी जान लेना जरूरी है कि सांसद को हिरासत में लिए जाने को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं है। यानी उन्हे हिरासत में लिया गया था या नहीं यह भी स्पष्ट नहीं है। जब कड़ी सुरक्षा में उन्हे डीआईजी कार्यालय के बाहर से ले जाया जा रहा था तो पत्रिका रिपोर्टर के साथ बातचीत में सांसद इकरा हसन ने बताया कि उन्हे गिरफ्तार करके महिला थाने ले जाया जा रहा है। जब उनसे हमने पूछा कि क्या सिर्फ पार्किंग के विवाद में उन्हे सुरक्षा में लिया गया है तो उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नही हैं। इस सवाल का जवाब तो ये अफसर ही देंगे जो मुझे गिरफ्तार करके महिला थाने ले जा रहे हैं।

इतने पुलिसकर्मी मेरी सुरक्षा के लिए कम पड़ जाएंगे...

जब सांसद इकरा हसन को कड़ी सुरक्षा में डीआईजी कार्यालय से महिला थाने ले जाया जा रहा था तो सांसद इकरा हसन ने एक ऑफिसर से कहा कि बस तीन चार गाड़ियां ही क्यों ये तो मेरी सुरक्षा के लिए कम पड़ जाएंगी कम से कम आठ-दस थानों का फोर्स तो भेजिए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें