
शहर में चाकूबाजी और कटरबाजी के घटनाएं हो रही है। ऐसा ही एक मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल से सामने आया है, जहां रात करीब 11.30 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक ऑटो चालक पर चाकू से हमला कर दिया। हमला करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने लहुलुहान हालात में ऑटो चालक पंकज चौरसिया को बीएमसी में भर्ती कराया।
गोपालगंज निवासी पंकज रात 11.30 बजे वह बीएमसी के बाजू वाले जिला अस्पताल के गेट के यहां कुछ काम से गया था। तभी तीन अज्ञात बाइक सवारों ने पंकज पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में पंकज के बाएं पैर के पीछे जांघ में चाकू लगा। घटना के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। चीख सुन वहां चाय दुकान पर बैठे देवेंद्र जैन ने अपने साथियों के साथ पंकज को इलाज के लिए बीएमसी लेकर पहुंचें।
Published on:
04 Feb 2026 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
