
मां लक्ष्मी सार्वजनिक महोत्सव समिति ने दीपावली पर तिलकगंज वार्ड में मां लक्ष्मी की स्थापना की थी। रविवार को शहर में बड़ी धूम धाम से चल समारोह निकल गया। चल समारोह डीजे, बाजे, अखाड़े सहित डमरू दल के साथ निकाला गया। नाम आंखों से भक्तों ने दी माता लक्ष्मी को विदाई दी। चल समारोह तिलकगंज महेंद्र मिल के पीछे से शुरू होकर लच्छू तिराहा, राधा टॉकीज चौराहा होते हुए स्टेशन रोड से पेट्रोल पंप पर समाप्त हुआ। जहां समिति के सदस्यों ने माता रानी को बरमान ले जाया गया। जहां पूर्ण विधि विधान से माता रानी की विदाई की। चल समारोह में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शैलेश केशरवानी ने मातारानी की आरती कर शहरवासियों के सुख समृद्धि की कामना की।
समिति के संरक्षक भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेश केसरवानी ने बताया कि दीपावली से शहर के तिलकगंज वार्ड में मां लक्ष्मी विराजमान थी। शहर में केवल एक ही स्थान तिलकगंज में मां लक्ष्मी विराजमान की जाती है। शहर के भक्तगणों में नवरात्रि जैसा माहौल तिलकगंज वार्ड में रहता है। माता लक्ष्मी आज हम सभी से विदा ले रही हैं। चल समारोह में अब्बी साहू समिति के सदस्य रानू यादव, चंद्रहास आठिया, दीपक पटेल, शुभम रैकवार, अमन साहू, गौरव विश्वकर्मा, चंदू रैकवार , आकाश पटेल सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
Published on:
03 Nov 2025 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

