1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देव राघव सरकार के साथ एक क्विंटल फूलों से खेली होली

फाल्गुन द्वादशी पर बड़ा बाजार स्थित देव बांके राघव जी मंदिर में भक्तों ने राघवजी सरकार के संग फूलों की होली खेली। पुजारी निताईदास ने बताया कि सुबह भगवान का जलाभिषेक कर नई पोशाक से श्रृंगार किया गया। शाम को संध्या आरती के बाद भजन-कीर्तन हुए। इसके बाद भक्तों ने एक क्विंटल सफेद क्रेजी व […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Mar 01, 2026

फाल्गुन द्वादशी पर बड़ा बाजार स्थित देव बांके राघव जी मंदिर में भक्तों ने राघवजी सरकार के संग फूलों की होली खेली। पुजारी निताईदास ने बताया कि सुबह भगवान का जलाभिषेक कर नई पोशाक से श्रृंगार किया गया। शाम को संध्या आरती के बाद भजन-कीर्तन हुए। इसके बाद भक्तों ने एक क्विंटल सफेद क्रेजी व बेला के फूलों से राघवजी सरकार के साथ फूलों की होली खेली। रात 10 बजे शयन आरती के बाद गुजिया, फल, पंचामृत सहित एक क्विंटल प्रसादी भक्तों में प्रसाद के रूप में बांटी गई।