
प्रत्येक सोमवार को चकराघाट पर आयोजित होने वाली गंगा आरती में इस बार महिला श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। ऑर्गेनिक रंग-गुलाल और फूलों की पंखुडिय़ों के रंग से महिलाएं एक-दूसरे को रंग लगाती दिखीं। इस मौके पर स्वच्छ होली, ग्रीन होली का संदेश दिया गया। गंगा आरती में सांसद लता वानखेड़े, अनुश्री जैन सहित बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं शामिल हुईं। गंगा आरती से पहले होली मिलन समारोह हुआ। इस आयोजन को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए स्वच्छोत्सव के रूप में ऑर्गेनिक रंग-गुलाल के साथ केमिकल फ्री, प्लास्टिक मुक्त तरीके से मनाया गया।
शहर की ऐतिहासिक पहचान लाखा बंजारा झील को स्वच्छ, सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा चकराघाट पर प्रत्येक सोमवार को गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। निगमायुक्त द्वारा शुरू कराई गई गंगा आरती का नवाचार बड़ी संख्या में नागरिकों को श्रद्धा के साथ स्वच्छता के प्रति जागरूक बना रहा है। गंगा आरती में शहर के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता कर रहे हैं।
Published on:
24 Feb 2026 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
