13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 महीने में ‘सोने’ ने किया कमाल! मुनाफा देख बढ़ी Gold Loan की डिमांड

Gold Loan: मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोने की कीमतों में आई तेजी के कारण गोल्ड लोन मार्केट पर सीधा देखने को मिल रहा है।

2 min read
Google source verification

सागर

image

Himanshu Singh

Feb 13, 2026

GOLD LOAN

एआई जनरेटेड

Gold Loan: मध्य प्रदेश के सागर जिले में सोने की कीमतों में हाल के कुछ समय में तेजी आई है। जिसका असर गोल्ड लोन मार्केट पर सीधा दिख रहा है। गोल्ड लोन मार्केट में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दिख रही है। जानकारी के अनुसार, नेशनल और प्राइवेट में बैंक में पिछले चार महीने में गोल्ड चार गुना हो गया है। शहर के लोग ऊंची सोने की कीमतों और आसान शॉर्ट-टर्म क्रेडिट का फायदा उठा रहे हैं। वे सोना बेचने के बजाय उसे गिरवी रख रहे है। यह इन दिनों तेजी से बढ़ता रिटेल लोन सेगमेंट बन गया है।

गोल्ड लोन में इंवेस्ट कर रहे लोग

बैंक विशेषज्ञों की मानें तो गोल्ड लोन रखकर लोग निवेश कर रहा हैं, यानि पुराना सोना गिरवी रखकर नया खरीद रहे है। इससे सोने में निवेश बढ़ रहा है। शहर के नेशलन बैंक 1 लाख के सोने पर करीब 80 से 85 हजार रुपए का लोन दे रहे हैं। वहीं मुथूट और मणप्पुरम जैसे प्राइवेट बैंकर इससे ज्यादा कर्ज दे रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा आपको एक लाख के सोने पर 90 हजार रुपए का लोन मिलेगा। इससे पहले जब सोने की कम कीमत थी तब 55 हजार रुपए की गोल्ड लोन दिया जाता था।

गोल्ड लोन बना पहली पसंद

  • गोल्ड लोन एक सिक्योर्ड लोन है। सोना गिरवी होने से लोन देने वाले का वित्तीय जोखिम कम होता है।
  • गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग में तुलनात्मक रूप से कम समय लगता है। इसमें ज्यादा कागजी कार्यवाही की जरूरत नहीं होती।
  • गोल्ड की कीमतें बढ़ने पर आपका निवेश मूल्य बढ़ सकता है, जिससे गोल्ड लोन लेना एक फायदे का सौदा हो सकता है।

इंवेस्टर्स के बना व्यापार

सेंट्रल बैंक के मैनेजर राजेश सिंघई ने बताया कि 7.95 ब्याज दर से लोन दिया जा रहा है। पर्सनल लोन से बेहतर लोग गोल्ड लोन लेना पसंद करते हैं। इससे बैंक में उनका सोना भी सुरक्षित रहता है। 1 लाख के सोने के पर हम करीब 85 हजार रुपए तक का लोन दे रहे हैं। शहर के इनवेस्टर पिछले 4 माह से सबसे ज्यादा लोन ले रहे हैं। वे अपना पुराना सोना गिरवी रखकर नया सोना भी खरीद रहे हैं। इससे सोने की बढ़ती कीमतों का लोगों के लिए लाभ मिल रहा है।